IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, GT ने भी शमी के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

IPL 2024 Mumbai Indians Gujarat Titans Squad: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में एक और बड़ा बदलाव हो गया है। वहीं गुजरात टाइटंस ने स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। दोनों टीमें 24 मार्च को एक दूसरे के सामने ही अपना अभियान शुरू करेंगी।

IPL 2024 Mumbai Indians Squad Changed Gujarat Titans Names Sandeep Warrior Mohammad Shami Replacement

IPL 2024 Mumbai Indians Gujarat Titans Squad Changed

IPL 2024 Mumbai Indians Gujarat Titans Squad Update: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच शुक्रवार को आरसीबी और सीएसके के बीच होगा। वहीं जब टूर्नामेंट शुरू होने में 48 घंटे से भी कम का समय बचा है। उसी बीच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमों ने अपना स्क्वाड बदल दिया है। आपको बता दें कि 24 मार्च को मुंबई और गुजरात एक दूसरे से भिड़कर ही सीजन का आगाज करेंगी। अब दोनों टीमों ने अपने-अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

मुंबई और गुजरात के बदले स्क्वाड

बुधवार रात आईपीएल के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर मिली जानकारी के अनुसार मुंबई इंडियंस ने चोटिल दिलशान मधुशंका के स्थान पर लेफ्ट आर्म पेसर क्वेना मफाका को टीम में शामिल कर लिया है। मफाका ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप में  शानदार प्रदर्शन किया था और वह लीडिंग  विकेटटेकर बने थे।

विज्ञापन

उधर गुजरात ने संदीप वॉरियर को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है। वॉरिय भी अपने 50 लाख के बेस प्राइज पर ही गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ेंगे। गुजरात की टीम को मोहम्मद शमी के रूप में बड़ा झटका लगा है। वहीं नए कप्तान शुभमन गिल के लिए यह एक बड़ी चुनौती साबित होगी।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का अपडेट स्क्वाड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, गेराल्ड कोएट्जी, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मढवाल, क्वेना मपाफा, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड।

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस का अपडेट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केन विलियम्सन, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, जयंत यादव, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, नूर अहमद, राहुल तेवतिया, दर्शन नालकंडे, आर. साई किशोर, बी. साई सुदर्शन, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह ओमरजई, उमेश यादव , शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, संदीप वॉरियर, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज (चोटिल, पूरे सीजन से बाहर)।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ