---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024 से पहले RCB ने MI को छोड़ा पीछे, बन गई दूसरी बड़ी टीम

IPL 2024 RCB back MI: 22 मार्च से आईपीएल का आगाज होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही दुनियाभर में आरसीबी का डंका बजने लगा है। आरसीबी ने पहले तो डब्ल्यूपीएल 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। अब बैंगलोर की टीम ने एक और रिकॉर्ड बनाते हुए मुंबई इंडियंस को भी पीछे छोड़ दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 RCB Back MI: आईपीएल 2024 के आगाज से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दे दिया है। पहले तो बैंगलोर की महिला टीम ने डब्ल्यूपीएल में दिल्ली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही बैंगलोर ने आईपीएल के आगाज से पहले ही एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इससे आरसीबी के फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी है। खास बात है कि आरसीबी यह कारनामा करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, नहीं मिल रहा टीम को हेड कोच; एक और दिग्गज ने किया मना

RCB ने किस मामले में MI को छोड़ा पीछे

डब्ल्यूपीएल 2024 में आरसीबी की जीत के साथ ही सोशल मीडिया फैंस एकसाथ झूम उठे हैं। बैंगलोर की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई बड़े रिकॉर्ड बनते दिख रहे हैं। बैंगलोर की टीम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जीत का जो पोस्ट डाला था, उस पोस्ट पर महज 9 मिनट के भीतर 1 मिलियन लाइक पहुंच गया। यह भारत में इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट पर सबसे कम समय में 1 मिलियन लाइक पूरा होने का रिकॉर्ड बन गया है। इतना ही नहीं अब तो आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को भी पछाड़ दिया है। सभी फ्रेंचाइजियों को मिलाकर इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स के मामले में अब आरसीबी की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने 12.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ दिया है और नंबर 2 अपनी जगह बना ली है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- WPL 2024: स्मृति मंधाना ने बताया जीत के बाद क्या हुई थी विराट कोहली से बात?

---खबर नीचे जारी है---

MI और CSK का क्या है पोजीशन

मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मामले में पहले स्थान पर है। सीएसके के इंस्टाग्राम पर 14.1 मिलियन फॉलोअर्स है। यकीनन बैंगलोर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स डब्ल्यूपीएल में जीत के कारण बढ़ी है। आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल फाइनल में जीत के साथ ना सिर्फ ट्रॉफी अपने नाम किया, बल्कि 16 साल का सूखा भी खत्म कर दिया है। आरसीबी की टीम साल 2008 से ही आईपीएल खेल रही है, लेकिन आज तक एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी थी, लेकिन अब डब्ल्यूपीएल के दूसरे ही सीजन में बैंगलोर की टीम ने यह कारनामा कर दिखाया है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 RCB Unbox: विराट कोहली को देखने के लिए फैंस बेताब, इवेंट में होगी बड़ी घोषणा

22 मार्च से आईपीएल का आगाज

डब्ल्यूपीएल खत्म होने के बाद भी क्रिकेट फैंस का रोमांच कम नहीं होगा। 22 मार्च से आईपीएल 2024 का आगाज होने वाला है। इस लीग में दर्शकों का सैलाब आएगा। आईपीएल दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला लीग है। इसका आगाज भी धमाकेदार अंदाज में होगा। आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मैच 22 मार्च शाम 8 बजे से शुरू होगा। ऐसे में करोड़ों फैंस की नजर इस लीग पर टिकी होगी कि जो काम आरसीबी की वुमेंस टीम ने कर दिखाया, क्या वही काम आरसीबी की मेंस टीम भी कर सकेगी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 18, 2024 03:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola