IPL 2024 RCB Unbox: विराट कोहली को देखने के लिए फैंस बेताब, इवेंट में होगी बड़ी घोषणा

IPL 2024 RCB Unbox: ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ का आगाज 19 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। जिसमें विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी देखने को मिल सकते हैं। इस अवेंट में आरसीबी की नई जर्सी भी लॉन्च हो सकती है।

IPL 2024 RCB Unbox Virat Kohli Event ahead Bangalore

IPL 2024 RCB Unbox Virat Kohli Event ahead Bangalore Image Credit: Social Media

IPL 2024 RCB Unbox: आईपीएल 2024 सीजन-17 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का अनबॉक्स इवेंट होने वाला है। ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ का आगाज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 19 मार्च को होगा। इस कार्यक्रम में आरसीबी की नई जर्सी की लॉन्चिंग से लेकर एक दो बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। दरअसल इस इवेंट के दौरान आरसीबी की नाम भी बदला जा सकता है।

विज्ञापन

‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ इवेंट में विराट कोहली भी शामिल होंगे। जिसको लेकर फैंस में काफी उत्साह भी है क्योंकि विराट पिछले काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं जिसके बाद उनकी आईपीएल 2024 में वापसी को लेकर भी संदेह जताया जा रहा था। जिसके बाद अब फैंस को उम्मीद है कि विराट आईपीएल 2024 में जोरदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 विराट को लिए होगा खास

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद फैंस को अब आईपीएल में आरसीबी से खिताब की उम्मीद हैं। वहीं विराट कोहली भी आईपीएल 2024 से क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले हैं। जो उनकी टी20 विश्व कप 2024 की राह को और आसान करेगा। दरअसल इससे पहले सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि अगर विराट कोहली आईपीएल 2024 में नहीं खेलते हैं तो बीसीसीआई उनको आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया से ड्रॉप कर सकते हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज से लिया था नाम वापस

दरअसल इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से विराट कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया था। पहले विराट ने सीरीज के शुरुआती दो मैचों नहीं खेलने का फैसला किया था इसके बाद विराट सीरीज से नाम वापस लेने का फैसला किया था। इसकी बड़ी वजह भी जल्द ही सभी के सामने आ गई थी क्योंकि इस सीरीज के दौरान ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने थे। जिसके चलते विराट कोहली सीरीज छोड़कर लंदन में अपने परिवार के साथ थे। अब फैंस को विराट की क्रिकेट मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ