T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, नहीं मिल रहा टीम को हेड कोच; एक और दिग्गज ने किया मना

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शेन वॉटसन के बाद अब एक और दिग्गज ने पाक टीम का हेड कोच बनने से मना कर दिया है।

pakistan cricket team

pakistan cricket team Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाक टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इन दिनों पाकिस्तान की टीम नए हेड कोच की तलाश में हैं। जिसकी रेस में पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉटसन का नाम सबसे पहले था। इसको लेकर वॉटसन और पीसीबी अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई थी लेकिन बाद में वॉटसन ने पीसीबी के ऑफर को ठुकरा दिया था। जिसके बाद अब एक और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने पाक टीम का हेड कोच बनने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

अब इस दिग्गज ने ठुकराया पीसीबी का ऑफर

वनडे विश्व कप 2023 के बाद से पाकिस्तान की टीम बिना हेड कोच के खेल रही है हालांकि मोहम्मद हफीज को टीम का डायरेक्टर के साथ-साथ कोच भी बनाया था लेकिन बाद में हफीज ने भी इस्तीफा दे दिया था। वहीं शेन वॉटसन के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डरैन सैमी भी इस रेस में शामिल थे। पाकिस्तान सैमी को टीम को हेड कोच बनाना चाहता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमी ने पाक टीम का हेड कोच बनने से इंकार कर दिया है। सैमी का कहना है कि वे पहले से ही वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीम के हेड कोच हैं।

विज्ञापन

वॉटसन ने इस कारण ठुकराया था PCB का ऑफर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन लगभग पाक टीम के हेड कोच बनने के लिए तैयार थे। दरअसल वॉटसन और पीसीबी अधिकारियों के बीच इसको लेकर पीएसएल 2024 के दौरान बातचीत हुई थी। वॉटसन ने इसके लिए पीसीबी के सामने 2 मिलियन डॉलर की मांग रखी थी।

विज्ञापन

जिसके लिए पीसीबी ने हां भी कर दी थी लेकिन बाद में वॉटसन और पीसीबी अधिकारियों के बीच जो बातचीत हुई थी वो मीडिया लीक हो गई थी। जिससे वॉटसन नाखुश थे और उन्होंने फिर पाक टीम के हेड कोच बनने से इंकार कर दिया था। वॉटसन अब भारत में 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 में कमेंटरी करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ