IPL 2024 RCB vs RR Dream 11 Team: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान अपने होम ग्राउंड जयपुर के स्टेडियम में खेलने वाली है। इसको लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। यकीनन यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होगा, क्योंकि एक तरफ बेंगलुरु की टीम है, जो इस सीजन 3 मुकाबले हार चुकी है, दूसरी ओर राजस्थान इस सीजन लगातार 3 मुकाबले जीत चुकी है। यह मैच रोमांचक तो होगा ही साथ ही साथ धमाकेदार भी होने वाला है। ऐसे में आपके पास भी इस मैच के लिए ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाकर पैसे कमाने का अच्छा मौका है। अगर आप बताए गए इन 5 खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम 11 की टीम में शामिल करते हैं, तो यकीनन आप मालामाल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- SRH vs CSK: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया
ये 2 बल्लेबाज दिखाएंगे जलवे
आपको अपनी ड्रीम 11 की टीम में पहले खिलाड़ी के रूप में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को शामिल करना चाहिए। कोहली कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। अभी तक खेले गए 4 मुकाबलों में कोहली किसी भी मैच में फ्लॉप नहीं हुए हैं, ऐसे में आप अपनी टीम में कोहली को जगह जरूर दें। खास बात है कि फिलहाल ऑरेंज कैप भी विराट कोहली के ही नाम है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस हैं। आज के मैच में कप्तान का बल्ला आग उगल सकता है। फैंस को फाफ के भी बल्ले से धमाकेदार पारी मिलने का इंतजार है, ऐसे में आज आपको फाफ को भी अपनी टीम में शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- SRH Vs CSK: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल का यह महारिकॉर्ड
इन 3 खिलाड़ियों का भी रहेगा दबदबा
तीसरे खिलाड़ी के रूप में महिपाल लोमरोर को टीम में शामिल करें। खिलाड़ी ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुरर जायंट्स के खिलाफ कुछ आकर्षक शॉट खेले थे, ऐसे में आज के मैच में भी आप लोमरोर को अपनी टीम में शामिल करें। तीसरे खिलाड़ी के रूप में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज रियान पराग को टीम में जगह दें। रियान इस सीजन अलग अंदाज में दिख रहे हैं। उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। रियान ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं, ऐसे में आज भी रियान का बल्ला आरसीबी के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट सकता है। इसके अलावा पांचवें खिलाड़ी के रूप में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान जोश बटलर को टीम में शामिल करें। बटलर का बल्ला भी अभी तक तो खामोश है, लेकिन वह अपने बल्ले से क्या जलवा दिखा सकते हैं, यह सभी जानते हैं। अगर आप बताए गए इन 5 खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम 11 टीम में शामिल करते हैं, तो आप मालामाल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- RR vs RCB: सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, जान लीजिए पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines