SRH Vs CSK: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल का यह महारिकॉर्ड

IPL 2024 के 18वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। मैच में अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों पर 37 रन जड़े।

Most runs by batter in 2nd over of IPL match Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी।

SRH vs CSK: IPL 2024 के 18वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 17 गेंदों पर 46 रन जोड़े। दीपक चाहर ने इस साझेदारी को तोड़ा। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर चाहर ने अभिषेक शर्मा को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। अभिषेक ने 12 गेंदों पर 37 रन जड़े। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए।

विज्ञापन

मुकेश चौधरी ने किया दूसरा ओवर

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दूसरा ओवर मुकेश चौधरी ने किया। अभिषेक ने इस ओवर मं मुकेश की जमकर क्लास लगाई और 3 छक्के के साथ ही 2 चौके जड़ दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल और सुनील नरेन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वह IPL के दूसरे ओवर में सबसे ज्यादा रन (26) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सुनील नरेन ने और क्रिस गेल ने दूसरे ओवर में 24-24 रन बनाए थे।

विज्ञापन

IPL के दूसरे ओवर में बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

26 – अभिषेक शर्मा बनाम मुकेश चौधरी (2024)*
24 – सुनील नरेन बनाम वरुण चक्रवर्ती (2019)
24 – क्रिस गेल बनाम भुवनेश्वर कुमार (2015)
24 – क्रिस गेल बनाम मनप्रीत गोनी (2012)

SRH के लिए एक IPL पारी में हाइएस्ट स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 10 गेंदों का सामना)

विज्ञापन

340: 34 (10)- राशिद खान बनाम कोलकाता, कोलकाता, 2018 एलिमिनेटर
308.33: 37 (12)- अभिषेक शर्मा बनाम चेन्नई, हैदराबाद, 2024
285.71: 40 (14)- वाशिंगटन सुंदर बनाम राजस्थान, पुणे, 2022
273.91: 63 (23) – अभिषेक शर्मा बनाम मुंबई, हैदराबाद, 2024

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ