Demand Raised To Ban Umpire Nitin Menon: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर नितिन मेनन काफी चर्चा में रहे हैं। आरसीबी के फैंस इस अंपायर से इतने नाराज हो गए हैं कि उन्हें बैन करने की मांग कर रहे हैं। यह सवाल लाजमी इसलिए भी है, क्योंकि नितिन मेनन ने एक ही मैच में 4 गलत डिसीजन दिए हैं। खास बात है कि ये सारे डिसीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ही दिए गए हैं। इसके कारण उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ रहा है। आरसीबी की हार के लिए इस अंपायर के गलत डिसीजन को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं नितिन मेनन ने कब-कब दिए गलत डिसीजन।
ये भी पढ़ें:- RCB vs MI: ‘जब मैं गुजरात का कप्तान था…’ हार्दिक पंड्या को मैच के बाद GT की आई याद
नो बॉल को बता दिया फेयर बॉल
नितिन मेनन ने आरसीबी और मुंबई के बीच मुकाबले में पहला गलत डिसीजन तब दिया था, जब दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक गेंद कमर से ऊपर थी, जिसे नो बॉल दिया जाना चाहिए था। लेकिन अंपायर ने गेंद को फेयर बॉल बता दिया। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने रिव्यू लिया, लेकिन फिर भी इस फैसले को नहीं बदला गया और इसे सही गेंद करार दे दिया गया। अब सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। अंपायर पर आरसीबी के साथ चीटिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके अलावा नितिन मेनन ने दूसरी बार गलत फैसला तब दिया, जब आकाश मधवाल ने एक गेंद को बाउंड्री पर रोका था। आकाश फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान साफ तौर पर देखा गया कि गेंद आकाश के पैर को छू रही है, जबकि उनके हाथ बाउंड्री से टच हो रहे हैं। लेकिन फिर भी अंपायर ने आरसीबी को चौका नहीं दिया
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के बीच जसप्रीत बुमराह को मिला बंपर ऑफर, इस फ्रेंचाइजी ने किया बूम-बूम को अप्रोच!
वाइड बॉल पर वाइड नहीं दिया
इसके बाद अंपायर ने तीसरी बार गलत डिसीजन दिया था, जब आरसीबी के खिलाड़ी महीपाल लोमरोर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान बुमराह की गेंद लोमरोर के पैड पर जा लगी, अपील करने पर अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें आउट करार दे दिया। बाद में जब लोमरोर ने रिव्यू लिया, तो देखा गया कि अंपायर्स कॉल हुआ है। इस तरह लोमरोर ने भी अपना विकेट अंपायर्स कॉल के चलते गंवा दिया। इसके अलावा जब ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान एक गेंद वाइड लाइन के भीतर से जा रही थी, लेकिन अंपायर ने गेंद को वाइड बता दिया। साफ तौर पर देखा जा रहा था कि गेंद वाइड नहीं है। इस तरह अंपायर नितिन मेनन ने एक ही मैच में 4 गलती किए हैं, खास बात है कि इन सभी गलतियों का फायदा मुंबई इंडियंस को मिला है। सभी फैसले आरसीबी के खिलाफ थे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs MI: बेंगलुरु का कुछ नहीं हो सकता! खुद तो डूबी पंजाब को भी ले डूबी, मुंबई ने ठोकी प्लेऑफ की दावेदारी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
40 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines