Jasprit Bumrah Got Offer From Franchise: मुंबई इंडियंस के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने प्रदर्शन के बल पर टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भले ही मिचेल स्टार्क रहे हैं, लेकिन अगर बुमराह ऑक्शन में आते हैं, तो ये रिकॉर्ड क्षण भर में चकनाचूर हो जाएगा। आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में भी बूम-बूम का कमाल देखने को मिला है। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ किफायती गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए, 4 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट झटके हैं। इस पंजे के साथ बुमराह पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल चुके हैं। इस कड़ी में एक फ्रेंचाइजी ने जसप्रीत बुमराह को बंपर ऑफर दिया है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs MI: बेंगलुरु का कुछ नहीं हो सकता! खुद तो डूबी पंजाब को भी ले डूबी, मुंबई ने ठोकी प्लेऑफ की दावेदारी
बूम-बूम की बल्ले-बल्ले
आईपीएल 2024 के बीच मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को बंपर ऑफर मिला है। यह फ्रेंचाइजी जसप्रीत को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। खास बात है कि फ्रेंचाइजी के कप्तान की ओर से यह ऑफर खुलेआम और सबके सामने दिया गया है। बता दे कि यह फ्रेंचाइजी कोई और नहीं बल्कि खुद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। मुंबई के खिलाफ मिली करारी हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने जसप्रीत बुमराह को अपनी टीम में शामिल होने का ओपन ऑफर दे दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC Dream 11: इन 5 खिलाड़ियों पर दांव लगाना होगा फायदेमंद, बेहतरीन रहा है प्रदर्शन
कप्तान ने बूम-बूम को लेकर क्या कहा
आरसीबी की हार के बाद जब फाफ से हारने का कारण पूछा गया, इस पर फाफ ने पहले तो बुमराह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुंबई के पास बुमराह है, जो हमारे ऊपर दबाव बनाने में कामयाब रहे। हमारा स्कोर और अधिक हो सकता था, लेकिन बुमराह की किफायती गेंदबाजी के कारण हम सिर्फ 196 पर सिमट गए। मेरे और पाटीदार के बीच अच्छी पार्टनरशिप हो रही थी, लेकिन बुमराह ने इसे तोड़ दिया। इसके बाद फाफ ने जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Hardik Hardik…विराट कोहली की एक गुजारिश और बदल गया वानखेड़े का माहौल
फाफ ने हंसते हुए कहा कि अगर अगर जसप्रीत बुमराह हमारी टीम में शामिल हो जाते हैं, तो बहुत खुशी होगी। फाफ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर आरसीबी फैंस बुमराह को अपने साथ शामिल करने की बात कर रहे हैं। फैंस मांग कर रहे हैं कि जसप्रीत को कैसे भी अपनी टीम में शामिल करो। मुंबई इंडियंस की खैरियत है कि जसप्रीत बुमराह ऑक्शन में नहीं आए हैं, नहीं तो कई फ्रेंचाइजी बूम-बूम के लिए घात लगाए बैठे हैं।
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
53 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines