IPL 2024 RCB vs MI: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी है। बेंगलुरु की टीम को एक के बाद एक हार झेलने पड़ रहे हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि ‘ई साला कप नामदे’ का नारा फिर से धरा का धरा रह जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में खराब स्थिति होने के बाद ऐसा लगा कि किंग कोहली की टीम वापसी करेगी, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी बेंगलुरु का जादू नहीं चला और एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। खास बात है कि आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच गंवाकर खुद का नुकसान तो कराया ही है, इसके साथ-साथ पंजाब किंग्स का भी लुटिया डुबो दिया है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC Dream 11: इन 5 खिलाड़ियों पर दांव लगाना होगा फायदेमंद, बेहतरीन रहा है प्रदर्शन
अब कैसी है आरसीबी की स्थिति
आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच से पहले आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम 5 में से 1 जीत के साथ नौवें स्थान पर थी। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम 4 में से एक जीत के साथ आठवें स्थान पर थी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी था। अब मैच में बेंगलुरु को मिली एकतरफा हार से बेंगलुरु के साथ-साथ पंजाब किंग्स को भी झटका लगा है। आरसीबी की टीम अभी भी 6 में से 1 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है, जबकि मुंबई पंजाब को पीछे धकेल कर 7वें स्थान पर काबिज हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- Hardik Hardik…विराट कोहली की एक गुजारिश और बदल गया वानखेड़े का माहौल
प्वाइंट्स टेबल में मजबूत हुई एमआई
मुंबई इंडियंस की टीम पहले पॉइंट्स टेबल में 4 में से एक जीत के साथ 8वें स्थान पर थी, अब 7वें स्थान पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा पंजाब की टीम 5 में से 2 जीत के साथ 7वें स्थान पर थी, अब आरसीबी की हार के बाद वह 8वें स्थान पर पहुंच चुकी है। इस तरह बेंगलुरु ने खुद की हार से पंजाब का भी नुकसान करा दिया है। प्वाइंट्स टेबल की रेस काफी रोमांचक हो चुकी है। प्लेऑफ खेलने के लिए सभी टीमों में रेस लगी हुई है। संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स 5 में से 4 जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर विराजमान है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स 5 में से 1 जीत के साथ सबसे आखिरी पायदान पर है। बेंगलुरु के लिए अब प्लेऑफ खेलना कठिन हो गया है, हालांकि आरसीबी पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है, लेकिन इस रेस में बने रहने के लिए कुछ चमत्कार दिखाना होगा।
ये भी पढ़ें:- MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया, ये 3 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने बदला स्क्वाड
45 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई पूर्व RR कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री
1 hr agoटीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
9 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
10 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
10 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
11 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
11 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines