Virat Kohli No Ball Controversy: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मुकाबला विवादों से घिरा रहा है। विराट कोहली के आउट को लेकर जो विवाद शुरू हुआ है, वह बढ़ता ही जा रहा है। किंग कोहली को जिस गेंद पर आउट दिया गया था, दावा किया जा रहा है कि वह गेंद नो बॉल थी, लेकिन फिर भी थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने क्रिकेट का नियम समझाते हुए अंपायर से 3 बड़े सवाल पूछे हैं। इन 3 सवालों के आधार पर पूर्व दिग्गज ने क्लियर कहा है कि विराट कोहली नॉट आउट थे।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs GT: सैम करन ने तोड़ा IPL का ये नियम, BCCI ने सुना दी कठोर सजा
‘विराट कोहली आउट नहीं थे’
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली के आउट होने के बाद कमेंट्री के दौरान कहा था कि मैं सीना ठोक के कहता हूं कि विराट कोहली आउट नहीं थे। बीसीसीआई को नियमों में बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि कोहली को गलत आउट दिया गया है, इसमें गलती अंपायर की नहीं है, बल्कि उस नियम की है, जिसके आधार पर किंग कोहली को आउट दिया गया। अब मैच के अगले दिन सिद्धू ने एक और वीडियो पोस्ट कर समझाया है कि कोहली कैसे आउट नहीं थे। इसके साथ ही उन्होंने अंपायर से 3 बड़े सवाल भी किए हैं। ये 3 सवाल करते हुए सिद्धू फिर से अपने बयान पर अड़े रहे और कहा कि विराट कोहली आउट नहीं थे। चलिए आपको बताते हैं सिद्धू ने अंपायर से क्या 3 सवाल किए हैं।
ये भी पढ़ें:- कौन हैं डी गुकेश? सबसे कम उम्र में जीता Candidates Chess Tournament, गैरी कास्परोव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
अंपायर से पूछे ये तीन सवाल
पहला सवाल- सिद्धू ने अंपायर से पहला सवाल करते हुए कहा कि जब विराट कोहली के बल्ले से गेंद लगी, इस दौरान कोहली पहले ही अपने पैर को उचकाए उंगलियों पर खड़े थे। वह पहले से ही कम से कम 7 इंच ऊपर उठे हुए थे, लेकिन क्या आपने विराट कोहली का कद मापते हुए इस 7 इंच को ध्यान में रखा।
दूसरा सवाल- आपने अपने फैसले से बीमर को लीगल बता दिया है। अगर किसी भी गेंदबाज के हाथ में पसीने आ जाए, या किसी कारण वह बैलेंस नहीं बना सके और गेंद उनके हाथ से छूट जाए और गेंद बल्लेबाज के चेस्ट पर लगे या कहीं ऊपर लगे, तो क्या गेंदबाज को माफी मांगनी चाहिए या फिर आप ऐसे गेंद को लीगत बता देंगे। आपके फैसले बता रहे हैं कि आपने बीमर को लीगल बता दिया है।
तीसरा सवाल- सिद्धू ने तीसरा सवाल करते हुए कहा कि गेंद कोहली के छाती पर आ रही थी, जो कि उनके कमर से कम से कम डेढ़ फुट ऊपर थी। कोहली अपनी उंगलियों पर भी खड़े थे, मतलब गेंद कमर से कुल 2 फुट ऊपर थी। इसका मतलब क्या गेंद एक फुट अंदर जाते-जाते 2 फुट नीचे गिर गई। यह साफ दिख पा रहा है कि अंपायर का फैसला गलत है। इस नियम में बदलाव की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- GT की जीत से 3 टीमों को लगा झटका, RCB के अलावा इन 3 टीमों के लिए भी मुश्किल हुई क्वालिफिकेशन
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines