IPL 2024 GT vs PBKS Gujarat Titans Won New Points Table

GT की जीत से 3 टीमों को लगा झटका, RCB के अलावा इन 3 टीमों के लिए भी मुश्किल हुई क्वालिफिकेशन

These 4 Teams May Out Of Playoff: आईपीएल 2024 की अंकतालिका रोमांच से भरी हुई दिख रही है। रविवार को खेले गए 2 मुकाबले के बाद प्लेऑफ की राह भी साफ दिखाई पड़ने लगी है। दोनों मुकाबले के बाद ऐसा लग रहा है कि सिर्फ आरसीबी ही नहीं, बल्कि इन 3 टीमों का भी क्वालीफाई करना मुश्किल है।

These 4 Teams May Out Of Playoff: आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस बेहद ही रोमांचक हो गई है। प्लेऑफ के लिए कौन सी 4 टीमें क्वालीफाई करेगी, यह भी लगभग साफ होता दिख रहा है। रविवार के दिन डबल हेडर देखने को मिला। रविवार को खेले गए दोनों मुकाबले दांतों तले उंगलियां दबाने वाले मैच थे। इस दिन पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। केकेआर ने इस रोमांचक मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इसके अलावा दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स को करारी हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी के लिए क्वालीफाई करना लगभग असंभव

रविवार के दिन खेले गए दोनों मुकाबले के बाद अंकतालिका में उथल-पुथल जारी है। अब कुल 10 टीमों में से 4 टीमों का प्लेऑफ से सफाया होता दिख रहा है। आरसीबी के लिए क्वालीफाई करना असंभव की तरह लग रहा है। वहीं, बाकी 3 टीमों के लिए भी यह रेस कठिनाइयों से भरी हुई है। माना जाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का भी प्लेऑफ से सफाया हो सकता है। हालांकि अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है, अगर ये तीनों टीमें करिश्माई कमबैक करती है, तो अभी भी पासा पलट सकता है।

इस वीडियो में देखें कौन सी हैं ये 3 टीमें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ