IPl 2024: अभी तक खत्म नहीं हुई है DC की रेस, RCB की जगह कर सकती है क्वालीफाई

Delhi Capitals Still May Qualify For Playoff: आरसीबी प्लेऑफ खेलने के लिए एक के बाद एक कदम बढ़ाते जा रही है। लेकिन आपको बता दें कि दिल्ली भी अभी तक प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है और वह आरसीबी की जगह खुद चौथे स्थान के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

IPL 2024 RCB vs DC Delhi Capitls Still May Qualify For Playoff

दिल्ली कैपिटल्स।

विज्ञापन

Delhi Capitals Still May Qualify For Playoff: आईपीएल 2024 काफी रोमांचक दौर से गुजर रहा है। आईपीएल सीजन 17 का आखिरी चरण चल रहा है। हर मुकाबले के साथ टीम के क्वालिफिकेशन पर असर पड़ रहा है। टूर्नामेंट के सिर्फ 8 लीग मुकाबले बचे हैं, इसके बाद क्वालिफिकेशन खेला जाएगा। लेकिन अभी तक सिर्फ एक टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकी है। वहीं, सिर्फ 2 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। आईपीएल 2024 के 62वें मुकाबले में बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर क्वालिफिकेशन के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। लेकिन आपको बता दें कि दिल्ली अभी भी प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है, दिल्ली बेंगलुरु की जगह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

विज्ञापन

अंकतालिका में कैसी है डीसी की स्थिति

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन अभी तक कुल 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 6 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में छठे स्थान पर है। दिल्ली के पास अभी 12 प्वाइंट्स है। अगर दिल्ली अगला मैच एकतरफा जीत जाती है, तो वह अपना नेट रन रेट बेहतर करके प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है। दिल्ली का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 14 मई को होने वाला है। दिल्ली का नेट रन रेट फिलहाल -0.482 है। अगर दिल्ली एकतरफा मैच जीत जाता है, तो उसका नेट रन रेट बेहतर हो जाएगा। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सुपर किंग्स जी जीत होगा।

विज्ञापन

दिल्ली कैसे कर सकता है क्वालीफाई

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स भी अपने दोनों मैच हार जाए और हैदराबाद भी अपने दोनों मैच बुरी तरह हार जाए, जिससे दिल्ली का नेट रन रेट हैदराबाद से बेहतर हो जाए। इस समीकरण के साथ दिल्ली प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकेगी। हैदराबाद फिलहाल 12 मैचों में से 7 जीत के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.406 है। समीकरण में बस इस बात का ध्यान रखना होगा कि कैसे भी दिल्ली का नेट रन रेट हैदराबाद से बेहतर हो जाए। इस समीकरण के साथ दिल्ली प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली को चाहिए भाग्य का साथ

हालांकि दिल्ली के लिए क्वालीफाई करना इतना आसान नहीं है, इसमें भाग्य का साथ चाहिए, ताकि दिल्ली लखनऊ के खिलाफ एकतरफा मुकाबला जीत पाए और हैदराबाद अगला दोनों मैच एकतरफा हार पाए। अंकतालिका की समीकरण माने तो यह अभी संभव है। फैंस भले ही आरसीबी को चौथे पोजीशन पर पहुंचते देखना चाह रहे हैं, लेकिन दिल्ली अभी भी आरसीबी की जगह खुद चौथे स्थान के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ