Social Media Fans Reaction on RCB Won: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत मिली है। आरसीबी ने आईपीएल 2024 के 62वें मुकाबले में दिल्ली को हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखा है। आपको बता दें कि बेंगलुरु ने भले ही इस मैच को अपने नाम कर लिया है, लेकिन यह इतना आसान नहीं था। इस मैच को जीतने में बेंगलुरु को भाग्य का बहुत साथ मिला है। मैदान पर सब कुछ बेंगलुरु के फेवर में घटित हो रहा था। बेंगलुरु को जीत दिलाने के लिए कई संयोग बनते दिख रहे थे, जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि ‘बेंगलुरु फॉर ए रीजन’।
ये भी पढ़ें:- RCB की मेंस टीम के साथ बन रहा वुमेंस टीम जैसा संयोग, फैंस को याद आई WPL 2024
दिल्ली ने ड्रॉप किए 5 कैच
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में एक-दो नहीं, बल्कि कई गलतियां की, जिसका फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिला। आरसीबी के दो बल्लेबाज विल जैक्स और रजत पाटीदार जब मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान उन्हें कई मौके मिले। बार-बार पाटीदार का कैच हवा में जा रहा था, लेकिन कोई लपक नहीं पा रहा था। दूसरी ओर विल जैक्स को भी कई मौके मिले। अगर दिल्ली के खिलाड़ी इतने अधिक कैच नहीं छोड़ते, तो मुकाबले का अंजाम कुछ और हो सकता था। दिल्ली ने इस मैच में एक-दो नहीं, बल्कि 5 कैच छोड़े हैं। रजत ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली, अगर डीसी पहले ही उन्हें आउट कर देती, तो आरसीबी के रन कम रह जाते और दिल्ली मैच जीत सकती थी।
ये भी पढ़ें:- RCB के फेवर में अंकतालिका का गणित, एक नहीं… दो रास्ते से कर सकती है क्वालीफाई
2 अनलकी रन आउट
आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य दिया था, जो अधिक मुश्किल टारगेट नहीं था। अगर दिल्ली के बल्लेबाज गलती नहीं करते, या फिर अगर बेंगलुरु को भाग्य का साथ नहीं मिला होता, तो दिल्ली इस मैच को अपने नाम कर सकती थी। बता दें कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के 2 बल्लेबाज अनलकी रन आउट हो गए। पहले तो दिल्ली के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक जेक फ्रेजर-मैकगर्क रन आउट हो गए। यश दयाल ने स्ट्रेट ड्राइव गेंद को हाथ से टच कर दिया जो विकेट पर जा लगी थी। इसके बाद कैमरुन ग्रीन ने भी एक और खतरनाक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को रन आउट कर दिया। दोनों ही खिलाड़ियों ने अनलकी अपना विकेट गंवा दिए। ये सारे संयोग आरसीबी के लिए फायदेमंद साबित हुए हैं। इसी को लेकर फैंस कमेंट कर रहे हैं ‘आरसीबी फॉर ए रीजन’
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के फ्यूचर पर भी आया अपडेट
11 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines