Virat Kohli MS Dhoni RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमों के फैंस में जबर्दस्त उत्साह रहा। फिर जब सीएसके हारी तो एमएस धोनी मायूस हो गए, वहीं विराट कोहली जोश से लबरेज नजर आए। धोनी आरसीबी के खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए ही चले गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि विराट कोहली धोनी से मिलने उनके पीछे-पीछे ड्रेसिंग रूम तक गए थे।
सीएसके के ड्रेसिंग रूम तक गए विराट कोहली?
हिंदुस्तान टाइम्स ने वायरल वीडियो के आधार पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। जिसमें कहा गया है कि विराट कोहली धोनी की तलाश में सीएसके के ड्रेसिंग रूम तक गए थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी आरसीबी के कुछ स्टाफ से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
इसके बाद वे तेजी से अपने ड्रेसिंग रूम की ओर चले जाते हैं। फिर विराट कोहली आते हैं। वह इधर-उधर देखते हैं और कुछ खिलाड़ियों के साथ सीएसके के ड्रेसिंग रूम में चले जाते हैं। कहा जा रहा है कि कोहली धोनी को ग्राउंड से वापस आते और उन्हें परेशान देख मिलने गए थे।
विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच बेहतरीन बॉन्ड
आपको बता दें कि कोहली और धोनी की टीमों में भले ही कांटे का मुकाबला देखा जाता हो, लेकिन दोनों खिलाड़ियों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। विराट ने कई बार धोनी से मिली मदद का खुलासा किया है। कोहली जब खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, तब एमएस धोनी ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने उनसे बात की। धोनी और कोहली का बॉन्ड अक्सर देखा जा सकता है।
आठवें नंबर उतरे धोनी, शानदार बल्लेबाजी की
एमएस धोनी इस मुकाबले में आठवें नंबर पर उतरे। उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का जड़कर 192.31 की स्ट्राइक रेट से 25 रन जड़े। धोनी ने आखिरी ओवर में स्टेडियम पार छक्का ठोका। जिसके बाद मैच का रुख ही बदल गया। इस छक्के के बाद नई गेंद लाई गई। जिस पर धोनी ने बड़ा शॉट खेलकर बॉल को बाउंड्री पार कराना चाहा, लेकिन वे चूके और स्वप्निल सिंह के हाथों कैच पकड़े गए। इस तरह धोनी की शानदार पारी का अंत हुआ। धोनी के जाने के बाद चार गेंदों में सिर्फ एक ही रन आया और सीएसके ये मैच हार गई।
ये भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने CSK को दिया खुला चैलेंज, बोले- डिबेट कर लो, गलत साबित कर दूंगा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Phil Salt का कौन होगा रिप्लेसमेंट? KKR ने दिया हिंट- ‘कुर्सी की पेटी बांध लो’
ये भी पढ़ें: IPL 2024: धोनी को लेकर CSK ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, क्या माही की हो गई विदाई?
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: जैसे आरसीबी IPL जीत गई हो…बेंगलुरु की सड़कों पर उमड़ा फैंस का सैलाब, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या धोनी ने नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB के लिए ‘X फैक्टर’ साबित हुआ ये खिलाड़ी, एक ही मैच में पूरा कर दिया सीजन का काम
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: रिंकू सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, यश दयाल को दिया स्पेशल मैसेज
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 mins agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
1 hr agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
2 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
10 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
10 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
11 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines