IPL 2024 RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को बेंगलुरु में खेला गया मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। प्लेऑफ के क्वालीफिकेशन के लिए महत्वपूर्ण इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार आरसीबी ने ये मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।
पहले गेंदबाजी में खाई मार, फिर बल्लेबाजी में फ्लॉप हुई सीएसके
सीएसके की गेंदबाजी काफी खराब रही। तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 49, शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 61, रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 40 रन खाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ डक पर आउट हुए। डेरिल मिचेल 4, शिवम दुबे 7 और मिचेल सेंटनर महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इन खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन से सीएसके को खामियाजा उठाना पड़ा और वह प्लेऑफ से बाहर हो गई।
जडेजा-धोनी की अच्छी बल्लेबाजी, लेकिन यश दयाल ने छीन ली जीत
हालांकि रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में शानदार पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोककर नाबाद 42 रन जड़े। वहीं एमएस धोनी आठवें नंबर पर उतरे। उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 25 रन बनाए। धोनी सीएसके को प्लेऑफ की दहलीज तक तो ले गए, लेकिन 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर मात खा गए। उन्हें यश दयाल ने अपनी गेंद पर फंसाया।
धोनी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्वप्निल सिंह के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद सीएसके के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो गया। सीएसके को आखिरी दो गेंदों में 200 रन का आंकड़ा पार करने के लिए 10 रन बनाने थे, लेकिन यश दयाल की शानदार गेंदबाजी ने आरसीबी के लिए इसे मुमकिन बना दिया।
आरसीबी ने जड़े ताबड़तोड़ रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने ताबड़तोड़ रन ठोके। आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन का बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शानदार ओपनिंग की। कोहली ने 29 गेंदों में 3 चौके-4 छक्के ठोक 47 रन जड़े। जबकि फाफ डु प्लेसिस ने 39 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के जड़कर 54 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 23 में 41, कैमरून ग्रीन ने 17 गेंदों में 38 और दिनेश कार्तिक ने 6 गेंदों में 14 रन जड़े। ग्लेन मैक्सवेल 5 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इसका पीछा करने उतरी सीएसके की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 191 रन ही बना पाई। इस तरह सीएसके न सिर्फ 27 रन से ये मुकाबला हार गई, बल्कि प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई।
आरसीबी का चमत्कारिक प्रदर्शन
आरसीबी ने पिछले मैचों में चमत्कारिक प्रदर्शन किया। उसने लगातार 6 मैच जीते। बीच सीजन लगने लगा कि उसका सपना टूट जाएगा, लेकिन टीम ने दमदार वापसी की और अब वह प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बन चुकी है। आरसीबी ने 14 मैचों में से 7 में जीत के बाद क्वालीफाई किया है। वह पॉइंट्स टेबल में 14 पॉइंट और +0.459 की नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि सीएसके 14 पॉइंट और +0.392 की नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर रह गई।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: आउट या नॉट आउट? फाफ डु प्लेसिस के विकेट पर मचा घमासान
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में रचा इतिहास, कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने स्टेडियम की छत पर जड़ा 98 मीटर का छक्का, देखते रह गए धोनी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने अप्रैल में ही कर लिया था बैग पैक, वापसी पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
2 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
3 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
4 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
5 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
5 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
5 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
6 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines