Virat Kohli Glenn Maxwell Playing Football Video: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के चहेते बल्लेबाज विराट कोहली कैंप में शामिल होने के लिए बैंगलुरू पहुंच गए हैं। उन्होंने खेमे में पहुंचने के बाद खास तैयारियां भी शुरू कर दी है, लेकिन विराट कोहली ने उस खास तैयारी के लिए ना तो बल्लेबाजी का अभ्यास किया और ना भी ही वह मैदान पर गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए।
बता दें कि फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में बैंगलोर 17वें सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगा। यह मुकाबला येलो आर्मी के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां ज्यादातर गर्मी रहती है। जिसको मद्देनजर रखते हुए विराट कोहली बैंगलुरु में खास तैयारी करते हुए दिखाई दिए। इस तैयारी में विराट कोहली का साथ ग्लेन मैक्सवेल देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विराट कोहली ने शुरू की खास तैयारी
विराट कोहली काफी समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी टी20 मैच 17 जनवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। जिसके बाद से वह व्यक्तिगत कारणों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। अब एक बार फिर उन विराट कोहली मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे, लेकिन उससे पहले विराट कोहली बेंगलुरु में ग्लेन मैक्सवेल के साथ फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दिए हैं। विराट और मैक्सवेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्रेनिंग सेशन के दौरान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल एक दूसरे को फुटबॉल पास करते हुए दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: KKR ने खेला मास्टरस्ट्रोक, ऑस्ट्रेलिया से बुलाया खूंखार तेज गेंदबाज, IPL में आएगी बल्लेबाजों की शामत
22 मार्च के लिए विराट कोहली तैयार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के लिए कमस कस ली है। किंग कोहली इस समय काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल की बल्लेबाजी की थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर रेड बॉल से भी विराट कोहली ने ढेर सारे रन बनाए थे। जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ भी विराट कोहली बेहतरीन टच में दिखाई दे रहे थे।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: हार्दिक ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर साध ली चुप्पी, मार्क बाउचर ने किया ऐसा इशारा, बदल गया सवाल
अब आरसीबी के फैंस इस दिग्गज खिलाड़ी से अपने विराट फॉर्म को जारी रखने के उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, अगर विराट कोहली अपने इस फॉर्म को आईपीएल 2024 के दौरान भी कायम रखने में कामयाब होते हैं तो हो सकता है कि इस बार आरसीबी आईपीएल 2024 में पहला खिताब अपने नाम कर ले, लेकिन उसके लिए विराट कोहली के फॉर्म के साथ गेंदबाजों को भी अहम योगदान देना होगा।
RCB के सामने CSK की चुनौती
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 17वें सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। वहीं, खास बात ये हैं कि आरसीबी 2008 के बाद से सीएसके के होम ग्राउंड में उन्हें हराने में फेल रही है। अब देखना यह होगा कि फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में क्या आरसीबी इस चुनौती को पार करने में सफल रहेगी या फिर एक बार फिर बैंगलोर को येलो आर्मी के घर में चित होना पड़ेगा। आपको बता दें कि फाफ डु प्लेसिस ने बैंगलोर की कमान साल 2022 में संभाली थी, लेकिन यह टीम खिताब नहीं जीत पाई थी, फाफ डु प्लेसिस के कमान संभाले के बाद आरसीबी 2022 में चौथे स्थान पर रही थी, वहीं 2023 में ये टीम छठे स्थान पर सिमट गई थी।
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
5 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines