हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2024: 'विराट कोहली को अगले सीजन RCB का कप्तान बनाने पर करना चाहिए विचार...', हरभजन सिंह ने दिया सुझाव

Virat Kohli Harbhajan Singh: हरभजन सिंह ने इस बार आरसीबी के आईपीएल प्लेऑफ में क्वालीफाई न करने की स्थिति में अगले सीजन विराट कोहली को कप्तान बनाने को कहा है।

विज्ञापन
Virat Kohli Harbhajan Singh

Virat Kohli Harbhajan Singh: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बीच सीजन लगातार हार के बाद अब पांच मैचों में एक के बाद एक जीत दर्ज की है। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद आरसीबी की शानदार वापसी की चर्चा हो रही है। इस मैच में विराट कोहली के एक्सप्रेशन भी काफी चर्चित रहे।

इस सबके बीच पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सुझाव दिया है कि आरसीबी को आगामी सीजन के लिए विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाने पर विचार करना चाहिए। भज्जी का मानना है कि आरसीबी को इस बारे में एक बार विचार जरूर करना चाहिए। भज्जी ने कहा कि कोहली के पास टीम को आगे ले जाने का इरादा है। उनमें प्रतिबद्धता और आक्रामकता का सही मिश्रण दिखाई देता है।

भारतीय खिलाड़ी को कप्तान बनाने पर करना चाहिए विचार

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- अगर वे इस बार क्वालीफाई नहीं करते, तो उन्हें किसी भारतीय खिलाड़ी को टीम की कमान देने पर विचार करना चाहिए। भज्जी ने कहा- क्यों न विराट कोहली को कप्तान के रूप में वापस लाया जाए। भज्जी ने धोनी का उदाहरण देते हुए कहा- चेन्नई में उनका बहुत प्रभाव है। इसी तरह विराट कोहली भी एक बड़े लीडर हैं। वह जानते हैं कि वे किस तरह का क्रिकेट खेलते हैं और किस तरह का क्रिकेट खेलने की जरूरत है। विराट कोहली अच्छे इंटेंट के साथ खेल रहे हैं। मैं विराट कोहली को आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हुए देखना चाहता हूं।

बंद दरवाजे के पीछे होनी चाहिए बात

भज्जी ने इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक और कप्तान केएल राहुल के वायरल वीडियो पर भी अपनी राय रखी। भज्जी ने कहा कि किसी भी टीम की सफलता के लिए अच्छा और सकारात्मक माहौल बनाया जाना जरूरी है। टीम मालिकों की आलोचना इस संतुलन को बिगाड़ सकती है। भज्जी ने कहा कि मैनेजमेंट और कप्तान के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ये बातचीत दरवाजे के पीछे भी हो सकती है। यह टीम के माहौल के लिए अच्छी नहीं है।” भज्जी ने केकेआर के मालिक शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए कहा कि वे टीम का माहौल बेहतर रखते हैं और टीम के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते।

सीएसके के खिलाफ होगा अगला मुकाबला

आपको बता दें कि आरसीबी का अगला मुकाबला सीएसके के खिलाफ 18 मई को होगा। आरसीबी की उम्मीदों के लिए ये बड़ा मुकाबला है। टीम अभी 13 में से 6 मुकाबलों में जीत के बाद पांचवें स्थान पर है। आरसीबी के पास 12 पॉइंट़्स हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: जोस बटलर, विल जैक्स और रीस टॉप्ले ने छोड़ा टीम का साथ, घर हुए रवाना 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजीव गोयनका-केएल राहुल विवाद पर LSG कोच लांस क्लूजनर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये चाय के प्याले में तूफान 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें