IPL 2024: MI की हार से फिर बदली प्वाइंट्स टेबल की सूरत, RR ने एक तीर से किए 3 शिकार

IPL 2024 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। आरआर की इस जीत ने प्वाइंट्स टेबल को पूरी तरह से पलट कर रख दिया है। इस एक जीत से राजस्थान ने 3 टीमों का शिकार किया है।

IPL 2024 MI vs RR Fan Enterd in Ground Rohit Sharma Scared Viral Video

राजस्थान रॉयल्स।

विज्ञापन

IPL 2024 Points Table: मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के लिए मुंबई के खिलाफ जीत इस सीजन की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स को प्वाइंट्स टेबल में भी तगड़ा फायदा हुआ है, जबकि इससे 3 टीमों को नुकसान झेलने पड़े हैं। ऐसे में राजस्थान ने एक तीर से 3 शिकार कर दिया है। इस हर से मुंबई इंडियंस को तो झटका लगा ही है, इसके अलावा आरआर ने 2 अन्य टीमों को भी झटका दे दिया है। चलिए आपको बताते हैं राजस्थान की जीत के बाद कैसी दिखती है प्वाइंट्स टेबल।

विज्ञापन

राजस्थान बना प्वाइंट्स टेबल का राजा

मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त खानी पड़ी है। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 125 रन ही लगा सकी। इस दौरान एमआई के 3 बल्लेबाज गोल्डन डक हुए हैं। इस आसान लक्ष्य को राजस्थान ने आसानी से हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से रियान पराग ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली है। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इस मुकाबले से पहले राजस्थान तीसरे स्थान पर थी, लेकिन मुंबई को हराने के बाद राजस्थान ने इस सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली और प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बैठ चुकी है।

विज्ञापन

किन टीमों को हुआ नुकसान

राजस्थान रॉयल्स के टॉप पर पहुंचने से जिन 2 टीमों को प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है, उनमें कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स है। बता दें कि इस मुकाबले से पहले कोलकाता की टीम टॉप पर विराजमान थी, लेकिन अब वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके अलावा चेन्नई की टीम दूसरे स्थान पर थी, जो कि अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई को तो इससे नुकसान होना ही है। मुंबई पहले भी प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर थी और अभी भी आखिरी पायदान पर है। अगर मुंबई यह मुकाबला जीत जाती, तो वह रहती तो आखिरी पायदान पर ही, लेकिन नेट रन रेट में सुधार होने के साथ-साथ 2 महत्वपूर्ण प्वाइंट्स भी मिलते। संजू सैमसन की कप्तानी में आरआर कमाल का खेल दिखा रही है। अगर टीम का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है, तो वह आईपीएल 2024 ट्रॉफी के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ