MI Vs RR: मुंबई के 5 बल्लेबाजों ने मिलकर जितने रन बनाए, उतने तो RR के गेंदबाजों ने फ्री में दे दिए

IPL 2024 MI Vs RR: आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने काफी शानदार गेंदबाजी की। इस मैच में जितने रन मुंबई के 5 बल्लेबाजों ने मिलकर बनाए उतने रन तो राजस्थान के गेंदबाजों ने एक्सट्रा के रूप में खर्च किए।

IPL 2024 MI Vs RR trent Boult rohit sharma rajasthan royals bowlers

IPL 2024 MI Vs RR trent Boult rohit sharma rajasthan royals bowlers Image Credit: Social Media

IPL 2024 MI Vs RR: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो सही भी साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। इस मैच में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी राजस्थान रॉयल्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने धराशायी रही। मुंबई के तीन बल्लेबाज तो इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। जिसमें रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस शामिल है।

विज्ञापन

मुंबई के 5 बल्लेबाजों ने मिलकर बनाए 7 रन

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। जिसमें तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इस मैच में मुंबई के पांच बल्लेबाजों ने मिलकर 7 रन बनाए, जबकि इतने ही रन मैच में राजस्थान के गेंदबाजों ने एक्सट्रा के रूप में खर्च किए।

विज्ञापन


इन पांच बल्लेबाजों में तीन बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि दो बल्लेबाजों ने क्रमश: 3 और 4 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 32 रन जोड़े।

विज्ञापन

राजस्थान की खतरनाक गेंदबाजी रही

इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों ने काफी खतरनाक गेंदबाजी की। खासकर ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने मुंबई के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका तक नहीं दिया। मुंबई ने इस मैच में पहले पावरप्ले में ही 4 विकेट गवां दिए थे। मैच में गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं नांद्रे बर्गर ने 2 और आवेश खान ने एक विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ