IPL 2024: बीमार मां को अस्पताल में छोड़... टीम के लिए वापस लौटा ये स्टार खिलाड़ी

KKR Player Rahmanullah Gurbaz Mother Hospitalized: आईपीएल 2024 के सभी लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब प्लेऑफ के मैच बचे हैं। प्लेऑफ के बीच क्वालीफाई करने वाली टीम के एक खिलाड़ी की टेंशन बढ़ गई है। स्टार खिलाड़ी की मां अस्पताल में भर्ती है।

IPL 2024 Rahmanullah Gurbaz Mother Hospitalized KKR in Final

आईपीएल 2024।

KKR Player Rahmanullah Gurbaz Mother Hospitalized: आईपीएल 2024 काफी रोमांचक पलों से गुजर रहा है। सिर्फ 3 मैचों के बाद यह तय हो जाएगा कि आईपीएल 2024 की विनर टीम कौन है। पहला क्वालीफायर मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली। अब आज यानी 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच में जो टीम जीतेगी, वह 24 मई को हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर 2 खेलने वाली है। इस कड़ी में एक खिलाड़ी की टेंशन बढ़ गई है।

कौन है या स्टार खिलाड़ी?

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के मैचों के बीच एक खिलाड़ी की टेंशन बढ़ी हुई है। प्लेऑफ के मैचों से पहले केकेआर के लिए ओपनिंग सुनील नारायण और इंग्लैंड के खिलाड़ी फिल साल्ट करते थे, लेकिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी आईपीएल को बीच में छोड़ अपने देश लौट चुके हैं, जिनमें फिल सॉल्ट भी वापस चले गए। इस कारण से केकेआर ने अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज को बतौर ओपनर अपनी टीम में शामिल कर लिया। रहमानुल्लाह ने क्वालीफायर मैच में 23 रनों की पारी खेली थी। अब फाइनल मैच में भी केकेआर को गुरबाज से काफी उम्मीद है। लेकिन प्लेऑफ के बीच गुरबाज की मुश्किलें बढ़ी हुई है।

‘फ्रेंचाइजी का मैसेज मिलते ही पहुंचा खिलाड़ी’

रहमानुल्लाह गुरबाज भले ही केकेआर के साथ खेलने के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं, लेकिन वह अपनी मां को हॉस्पिटल में छोड़कर आए हैं। इस बात की जानकारी खुद गुरबाज ने दिया है। उन्होंने बताया कि उसकी मां की तबीयत काफी बिगड़ी हुई है। गुरबाज ने कहा कि मुझे फ्रेंचाइजी की ओर से मैसेज आया कि गुरबाज टीम में आपकी जरूरत है, तो मैं वापस लौटने के लिए तैयार हो गया। मेरी फैमिली सिर्फ मेरी मां नहीं, बल्कि केकेआर भी है। इस कारण से मैंने टीम को फिर से ज्वाइन करने का फैसला किया है। बता दें कि केकेआर को फाइनल मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ