KKR vs SRH Rahul Tripathi Run Out: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालीफायर-1 के मुकाबले में हैदराबाद की टीम संघर्ष करती नजर आई। मिचेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी के आगे हैदराबाद के बल्लेबाज बेबस दिखे। इसके बावजूद राहुल त्रिपाठी ने हैदराबाद के लिए बड़ी पारी खेलने का जज्बा दिखाया, लेकिन वे कंफ्यूजन में इस तरह आउट हुए कि फैंस हैरान रह गए। राहुल त्रिपाठी के रनआउट होने के बाद फैंस का दिल टूट गया।
14वें ओवर में हुआ भारी कंफ्यूजन
14वें ओवर में राहुल त्रिपाठी 34 गेंदों में 55 रन बनाकर खेल रहे थे। त्रिपाठी 7 चौके-1 छक्का जड़ चुके थे और बोर्ड पर बड़ा स्कोर दर्ज करने की कोशिश में जुटे थे। सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे त्रिपाठी इस ओवर की दूसरी गेंद पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। सुनील नारायण ने दूसरी गेंद अब्दुल समद को डाली। जिसे उन्होंने कट कर बैकवर्ड पॉइंट की ओर से रन चुराने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े फील्डर आंद्रे रसेल ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए डाइव लगाई और बॉल को विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को थ्रो कर दिया।
तब तक त्रिपाठी रन भागने के चक्कर में काफी आगे तक आ गए थे। समद भी आधे रास्ते पहुंच चुके थे, इसके बाद उन्होंने समद को रन लेने से मना किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और गुरबाज ने सूझबूझ दिखाते हुए स्ट्राइकर एंड पर ही गिल्लियां बिखेर डालीं। इस तरह राहुल त्रिपाठी की पारी का अंत हुआ और उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा।
गलती किसकी?
रनआउट में दोनों ही खिलाड़ियों में तालमेल की कमी होती है। जहां कुछ फैंस इसमें अब्दुल समद की गलती बताते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वे काफी जल्दबाजी में थे और अपना विकेट सेक्रिफाइस करने के मूड में नहीं थे, तो वहीं कुछ का कहना है कि राहुल त्रिपाठी को बीच में नहीं रुकना चाहिए था। कमेंटेटर्स भी इस बात की चर्चा करते नजर आए। कमेंटेटर्स ने कहा कि राहुल त्रिपाठी ने अब्दुल समद को रन लेने के लिए कॉल किया था, इसके बाद वह खुद रुक गए। यदि वे भागते रहते तो शायद रनआउट नहीं हो पाते। हालांकि शायद बाद में उन्हें खुद इस गलती का पछतावा हुआ।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Playoffs: BCCI की अनोखी पहल, हर एक डॉट बॉल लाएगी हरियाली
उदास नजर आए राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी इस विकेट के बाद बेहद निराश नजर आए। त्रिपाठी सीढ़ियों पर काफी देर तक मुंह लटकाए बैठे रहे। उनका ये फोटो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। त्रिपाठी का आउट होना गेम चेंजिंग मोमेंट रहा। उनके आउट होने के बाद टीम बिखरती चली गई। समद भी 16 रन बनाकर आउट हो गए।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH Qualifier 1: क्या होता है सिल्वर डक? जिसका शिकार हुए ट्रेविस हेड
ये भी पढ़ें: शेन वॉटसन ने RCB फैंस से क्यों मांगी माफी, 2016 फाइनल में ऐसा क्या हुआ?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
45 mins agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
7 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
8 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
8 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
9 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
9 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
9 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
10 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines