IPL 2024 PBKS vs DC: आईपीएल 2024 में आज यानी 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की लगभग 14 महीने बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हो रही है। वहीं टॉस के बाद जब दिल्ली कैपिटल्स की इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन सामने आई तो देखा गया कि एक खिलाड़ी फिर से नजरअंदाज कर दिया गया। जिसने कभी दिल्ली के लिए ओपनिंग की उसको ही पहले मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर देखकर फैंस भी थोड़े हैरान है।
सलामी बल्लेबाज को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह
दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत पंजाब किंग्स के साथ मैच खेलकर कर रही है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम की प्लेइंग इलेवन में युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौका नहीं मिला है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बहस भी छिड़ गई है। प्लेइंग इलेवन में पृथ्वी शॉ का नाम नहीं होने के बाद फैंस अब सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
आईपीएल में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन
आईपीएल में अभी तक पृथ्वी शॉ ने 71 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 1694 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले हैं। चोट और खराब फॉर्म से जूझने के चलते पृथ्वी को टीम से कई बार बाहर रना पड़ा है।
डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: हार्दिक की बेवफाई का बदला लेगी गुजरात! गिल की सेना में जुड़ सकते हैं ये 4 विदेशी खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- PBKS Vs DC: एक्सीडेंट के बाद वापसी करने वाले ऋषभ पंत हुए भावुक, बताया कैसे दिल्ली को बनाएंगे विजेता
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 PBKS vs DC: 454 दिन बाद लौटे ऋषभ पंत, पंजाब ने जीता टॉस; देखें Playing 11
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines