IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के दौरान देखा गया है कि खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर देते हैं। सभी फ्रेंचाइजी और IPL कमेंटेटर भी अपने फैंस को अपडेट देने के लिए सोशल मीडिया पर मैच से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हालांकि, अब BCCI ने इस पर लिमिट लगाने का फैसला लिया है। प्लेयर्स, टीम और कमेंटेटर को पोस्ट करने के लिए कुछ दिशा निर्दोशों का पालन करना पड़ सकता है।
BCCI ने जारी किए दिशा-निर्देश
एक रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने सभी कमेंटेटर, खिलाड़ियों, आईपीएल मालिकों और टीमों से जुड़े सोशल मीडिया और कंटेंट टीमों को एक निर्देश जारी किया है। इसमें उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे मैच के दिन स्टेडियम से कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें। भारत के एक पूर्व बल्लेबाज ने खेल के दौरान कमेंट्री करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिससे ब्रॉडकास्ट राइट होल्डर नाराज हो गए थे। इस घटना के बाद, BCCI स्टाफ सदस्य द्वारा उस व्यक्ति को तुरंत पोस्ट हटाने के लिए कहा गया।
लगाया जाएगा भारी जुर्माना
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉडकास्टर ने IPL राइट्स के लिए बड़ी रकम चुकाई है। इसलिए कमेंटेटर मैच के दिन वीडियो या तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकते। कई बार कमेंटेटर ने इंस्टाग्राम लाइव किया या फिर मैदान की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन वीडियों को सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज मिले। यहां तक कि फ्रेंचाइजी भी लाइव गेम के वीडियो पोस्ट नहीं कर सकती हैं। वह लिमिटेड तस्वीरें ही पोस्ट कर सकती हैं और लाइव मैच की अपडेट दे सकती हैं। दोषी पाए जाने पर फ्रेंचाइजी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
रखी जा रही है नजर
BCCI ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है और इन नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी है। इसका उद्देशय व्यक्तियों या टीमों को मैच के दिनों की तस्वीरें या वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया फॉलोअर्स हासिल करने से रोकना है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों द्वारा मैच के दिनों में तस्वीरें शेयर करने की सूचना मिली थी और उन्हें हटाने का निर्देश दिया गया था। खिलाड़ियों की सभी पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, IPL टीम को एक लाइव गेम का वीडियो क्लिप शेयर करने के लिए 9 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। IPL के टेलीविजन राइट्स स्टार इंडिया और डिजिटल राइट्स वायाकॉम 18 के पास हैं।
ये भी पढ़ें: Womens T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी गई कमान
ये भी पढ़ें: IPL 2024: आखिर लीग चरण में क्यों MI-CSK जैसी कुछ टीमें एक बार ही एक-दूसरे से भिड़ेंगी? जानें वजह
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
12 mins agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
39 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
53 mins agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines