IPL 2024 PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 में 23वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अभी तक इस सीजन में इन दोनों टीमों ने 4-4 मुकाबले खेले हैं। दोनों ही टीमों को 2-2 मैचों में जीत और 2-2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों ने अपना-अपना पिछला मैच जीता था। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस तो सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इस सीजन इन दोनों टीमों की आपस में ये पहली भिड़ंत है।