SHIVAM DUBE,Rinku Singh

T20 World Cup 2024 से पहले मिल गए '2-2 युवराज', यही दिलाएंगे Team India को वर्ल्ड कप का 'ताज'!

These Players Will Make India Win T-20 World Cup: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह की तरह ही खेलने वाले दो खिलाड़ी टीम इंडिया को मिल चुके हैं। अगर इनको टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलता है, तो ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हम आपको बताएंगे कौन हैं वो दो खिलाड़ी?

Rinku Singh Shivam Dube IPL Performance Yuvraj Singh Batting Style T20 World Cup Chance : आपको वो खिलाड़ी तो याद ही होगा जिसने साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप में इंगलैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ दी थी, स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जी हां हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड क्रिकेट के मैच विनर बल्लेबाज युवराज सिंह की युवराज सिंह ने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को 2007 और 2011 का वर्ल्ड कप जिताया था। बता दें युवराज सिंह की तरह ही खेलने वाले दो खिलाड़ी टीम इंडिया को मिल चुके हैं,अगर इनको मौका मिलता है तो ये टी20 वर्ल्ड कप मे इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, वो दो खिलाड़ी है रिंकू सिंह और शिवम दुबे। दोनों खिलाड़ी आईपीएल के इस सीजन में अपना जलवा दिखा रहे हैं। रिंकू सिंह और शिवम दुबे दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज है और युवराज की तरह ही हिटिंग करते हैं। बात करें शिवम दुबे की T20 करियर की तो अभी तक शिवम ने 21 मैचों में लगभग 40 के औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं। वहींं  रिंकू सिंह ने अपने T-2O करियर में 15 मैच में 89 के औसत से 356 रन बनाए। रिंकू सिंह ने ये रन 176 की स्ट्रइक रेट से बनाए हैं।

पूरी जानकारी वीडियो में देखें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ