PBKS vs RCB Preview: IPL 2024 के 58वें मुकाबले में गुरुवार को पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। 17वें सीजन में दोनों टीमों ने अब तक 11-11 मैच खेले हैं और 4-4 में जीत प्राप्त की है। दोनों ही टीमों के 8-8 अंक हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण पॉइंट्स टेबल में RCB 7वें और PBKS 8वें पायदान पर है। IPL 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया था। ऐसे में PBKS के पास पिछली हार का बदला लेने का भी मौका होगा।
शिखर धवन की हो सकती वापसी
RCB के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन की वापसी हो सकती है। चोट के चलते धवन पिछले कुछ मैच नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में सैम करन ने टीम का नेतृत्व किया था। गुरुवार को होने वाले मुकाबले में राइली रूसो को बाहर कर लियाम लिविंगस्टोन को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। RCB की ओर से स्वप्निल सिंह ने पिछले मैच में डेब्यू किया था। वह अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। आरसीबी महिपाल लोमरोर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आजमा सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा।
इम्पैक्ट प्लेयर: अर्शदीप सिंह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशाक।
इम्पैक्ट प्लेयर: महिपाल लोमरोर
पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी
PBKS और RCB के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच IPL में 32 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान पंजाब किंग्स ने 17 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 मैच जीते हैं। PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 और चेज करते हुए 10 मैच अपने नाम किए हैं। साथ ही RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 8 और टारगेट का पीछा करते हुए 7 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। धर्मशाला के मैदान पर पंजाब ने 12 मैच खेले हैं और 5 जीते हैं, वहीं RCB ने इस मैदान पर 1 मैच खेला है और उसे हार का मुंह देखना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: नॉर्थम्पटनशायर ने सिद्धार्थ कौल को किया साइन, अगले 3 काउंटी चैंपियनशिप में दिखाएंगे गेंदबाजी के जौहर
ये भी पढ़ें: IPL 2024: पार्थ जिंदल ने संजू सैमसन के विकेट पर तोड़ी चुप्पी, अपने रिएक्शन पर दिया बयान
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines