IPL 2024: CSK और KKR की जीत से RCB को फायदा, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा अब ये काम

IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario: आईपीएल 2024 में आरसीबी के लिए अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते खुले हैं। सीएसके और केकेआर की जीत के साथ आरसीबी की उम्मीदें थोड़ी और बढ़ी है।

ipl 2024 rcb playoffs qualification scenario

IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario: आईपीएल 2024 में रविवार 5 मई को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सीएसके ने पंजाब किंग्स को हराया तो वहीं दूसरे मैच में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया। इन दोनों मैचों के बाद आरसीबी ने थोड़ी राहत की सांस ली होगी। अभी भी आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर बनी हुई, अगर पंजाब किंग्स सीएसके को हरा देती तो वो आरसीबी से ऊपर आ जाती।

वहीं अब भी आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें थोड़ी बची हुई है। आरसीबी के अब तीन मैच बचे हैं और टीम को अपने तीनों ही मैच अच्छे अंतराल से जीतने होंगे। जिससे टीम का नेट रनरेट अच्छा सनराइजर्स हैदराबाद से अच्छा हो सके। इसके अलावा आरसीबी को हैदराबाद और लखनऊ जैसी टीमों के लिए हार की कामना भी करनी होगी।

पूरी जानकारी वीडियो में देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ