Rishabh Pant, IPL 2024, PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) 2024 के दूसरे मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य का हासिल कर लिया। जीत के हीरो सैम करन रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 454 दिन बाद मैदान पर उतरे पंत बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 13 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। इस दौरान पंत ने 2 चौके भी लगाए। हर्षल पटेल के गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने पंत का कैच लपका।
घबरा गए थे पंत
मुकाबले के बाद ऋषभ पंत ने बड़ी पारी नहीं खेल पाने के वजह बताई। पंत ने कहा, “व्यक्तिगत रूप से मैं काफी घबराया हुआ था, लेकिन जब आप मैदान में उतरते हैं तो आपको इससे गुजरना पड़ता है। यह पहली बार नहीं है कि मैं घबरा रहा हूं, लेकिन मैं वापसी को लेकर खुश हूं। मुझे लगता है कि हमारा स्कोर बराबर था, लेकिन चोट के कारण हमारे पास एक गेंदबाज कम था, इसलिए हम इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। विकेट वैसे खेला जैसा हमें खेलने की उम्मीद थी, कोई बहाना नहीं बना सकता। हम इससे सीखेंगे।”
पंत ने की पोरेल की तारीफ
बता दें कि मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। इशांत ने 2 ओवर ही गेंदबाजी की थी। पंत ने कहा, “इशांत की चोट साफ दिख रही थी क्योंकि हमारे पास वैसे भी एक खिलाड़ी कम था। हम बल्लेबाज़ी में थोड़ा पिछड़ गए थे। अभिषेक पोरेल आये और कुछ रन बनाए, जो महत्वपूर्ण थे। यह एक अद्भुत पारी थी, उन्हें बधाई। मुझे लगता है कि यह उनका तीसरा या चौथा गेम है लेकिन उन्होंने जिस तरह का प्रभाव डाला वह बहुत बड़ा था। हमारे पास अतिरिक्त गेंदबाजी की कमी थी। हमने वास्तव में अंत में वापसी की, लेकिन हम जीत नहीं सके। यह खेल का हिस्सा है। मुझे लगता है कि पंजाब किंग्स ने अच्छा प्रदर्शन किया।”
ये भी पढ़ें: GT vs MI Head To Head: अपनी पुरानी टीम से भिड़ेंगे हार्दिक पांड्या, होगी कांटे की टक्कर; जानें आंकड़े
ये भी पढ़ें: IPL 2024: पंजाब किंग्स ने किया विजयी आगाज, ऋषभ पंत की गलती दिल्ली पर पड़ी भारी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines