IPL 2024 PBKS vs CSK: आईपीएल 2024 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने हैं। चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन से दो स्टार गेंदबाज बाहर हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें जगह नहीं मिली है। टॉस के दौरान सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इस बात का खुलासा किया।
मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे चोटिल
रुतुराज ने टॉस हारने के बाद कहा- मथीशा पथिराना चोटिल हैं। उन्हें ‘निगल’ है। तुषार देशपांडे भी ठीक नहीं हैं। हमें उनकी कमी खलेगी। पथिराना और देशपांडे की जगह टीम में शार्दुल ठाकुर और रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया गया है। बता दें कि निगल इंजरी में दर्द या जकड़न का अनुभव होता है। अगर दर्द बढ़ जाता है तो खिलाड़ी का दौड़ना मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: नेपाल ने किया स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को दी टीम की कमान
मैं भी फील्डिंग ही चुनता
रुतुराज ने आगे कहा- मैं भी फील्डिंग चुनता। हालांकि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी यह जानते हुए भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार थे कि मैं टॉस हार जाऊंगा। रुतुराज ने पिच पर कहा- ओस के साथ यहां बचाव करना हमेशा मुश्किल होता है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स की टीम से शिखर धवन नदारद रहे। कप्तानी कर रहे सैम कुरेन ने कहा- पिछले गेम से आत्मविश्वास मिला है। हमारे लिए यह एक महत्वपूर्ण जीत थी।
ये भी पढ़ें: ICC T20 Ranking: बाबर आजम बन सकते हैं नंबर-1, सूर्यकुमार यादव की बादशाहत पर खतरा
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन:
सैम कुरेन (कप्तान), राइली रूसो, जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन:
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, मोइन अली, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफिजुर रहमान
ये भी पढ़ें: IPL 2024: मुंबई की हार, निशाने पर हार्दिक; पूर्व खिलाड़ी ने किया समर्थन
ये भी पढ़ें: LSG vs MI: मयंक यादव की चोट पर आया बड़ा अपडेट, खुद कोच ने दी जानकारी
संबंधित खबरें
आखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
33 mins agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
10 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
10 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
12 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
13 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines