IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 8 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमें अपनी कमर कस चुकी है। खास बात है कि इस मैदान पर आरसीबी और चेन्नई के बीच 8 बार भिड़ंत हो चुके हैं, जिसमें से बेंगलुरु को सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई है। ऐसे में कोहली की टीम को इस मैच में सावधान रहने की जरूरत है। आरसीबी ने चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर तो तैयारियां जरूर की होगी, लेकिन आपको बता दें कि आंकड़े बताते हैं कि आरसीबी को इस मैच में गायकवाड़ और धोनी से तो खतरा है ही, लेकिन उससे भी अधिक खतरा इन 3 खिलाड़ियों से है। जानें कौन हैं ये 3 खिलाड़ी जिससे आरसीबी को संभलकर रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मैच से पहले CSK के लिए खुशखबरी, धोनी का चहेता खिलाड़ी हुआ फिट
विश्व कप में दिखा था खिलाड़ी का कमाल
चेन्नई सुपर किंग्स के 3 बड़े खिलाड़ी आईपीएल 2024 के आगाज से पहले चोटिल हो गए हैं। ऐसे में धोनी की टीम को मथीशा पथिराना, डेवोन कॉन्वे और मुस्तफिजुर रहमान के बिना ही खेलना होगा। बावजूद इसके सीएसके के पास धोनी और गायकवाड़ के अलावा ऐसे 3 धुरंधर हैं, जो अपने दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। इस सूची में आने वाले पहले खिलाड़ी हैं, चेन्नई की टीम में शामिल न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र। खिलाड़ी ने विश्व कप 2023 में ऐसा कहर बरपाया कि करोड़ों फैंस को दीवाना बना लिया। वह ना सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी खूब कमाल का प्रदर्शन किया था। खिलाड़ी ने विश्व कप के दौरान 9 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 565 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी 5 विकेट लिए थे। ऐसे में आरसीबी को चेन्नई के इस ऑलराउंडर से संभलकर रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs DC Head To Head: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर, जानिए किसका पलड़ा भारी
आरसीबी नहीं भूल पाएगी वह मैच
इस सूची में आने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा। खिलाड़ी का बल्ला आरसीबी के खिलाफ खूब आग उगलता है। आईपीएल 2021 का वह मुकाबला कौन भूल सकता है, जब जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे। आरसीबी की ओर से आखिरी ओवर गेंदबाजी करने के लिए हर्षल पटेल आए। हर्षल इस सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। इस कारण से आरसीबी ने हर्षल पर भरोसा करके उन्हें आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया गया था, लेकिन जडेजा ने इस ओवर में हर्षल को 37 रन कूट दिए थे। इससे एक ही ओवर में लक्ष्य आसमान में पहुंच गया और बेंगलुरु को यह मैच गंवाना पड़ा था। जडेजा गेंदबाजी से कमाल कर सकते हैं, यह तो सभी को पता है, लेकिन जब वह बल्लेबाजी के लिए आते हैं, तब भी आरसीबी को उनसे संभलकर रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 CSK vs RCB Live: पहले मुकाबले में चेन्नई और बेंगलुरु की भिड़ंत, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स
सेमीफाइनल में बढ़ा दी थी भारत की टेंशन
चेन्नई के तीसरे खिलाड़ी हैं न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज डेरिल मिचेल। भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में खिलाड़ी ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। जिस मैच को भारत आसानी से जीत सकता था, उसे मिचेल ने रोमांचक बना दिया था, हालांकि अंत में जीत भारत की ही हुई थी। इस दौरान मिचेल ने शानदार 134 रनों की पारी खेली थी। वह बेहद ही खतरनाक बल्लेबाज हैं। अगर वह मैदान पर टिक जाते हैं, तो आरसीबी के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा सकते हैं। इस कारण से आरसीबी को डेरिल मिचेल से भी संभलकर रहने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
23 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines