World Cup 2023 के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा जीते हैं काफी स्टाइलिश लाइफ

Indian Allrounder Ravindra Jadeja Lifestyle: रविंद्र जडेजा की ताबड़तोड़ बैटिंग, गेंदबाजी में उनकी फिरकी और चुस्त फील्डिंग को सब ने देखा है लेकिन क्रिकेट के मैदान के बाहर भी रविंद्र जडेजा काफी स्टाइलिश लाइफ जीते हैं।

World Cup 2023, Indian team Allrounder Ravindra Jadeja, Ravindra Jadeja Lifestyle, Ravindra Jadeja
विज्ञापन

Indian Allrounder Ravindra Jadeja Lifestyle: World Cup 2023 में भारत के हरफनमौला ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेले मैच में जडेजा ने अंतिम ओवर में ताबरतोड़ 29 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ ही  पांच विकेट भी चटकाए। रविंद्र जडेजा की ताबड़तोड़ बैटिंग, गेंदबाजी में उनकी फिरकी और चुस्त फील्डिंग को सब ने देखा है लेकिन क्रिकेट के मैदान के बाहर भी रविंद्र जडेजा काफी स्टाइलिश लाइफ जीते हैं। आइए जानते हैं जडेजा के जीवन की कुछ रोचक जानकारी …

ग्रेड ए के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल

रविंद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को  जामनगर में हुआ था। उनकी मां अस्पताल में नर्स थीं और उनके पिता जामनगर में ही गार्ड की नौकरी किया करते थे। जडेजा का बचपन कठिनाइयों में गुजरा है। बीसीसीआई ने जडेजा को ग्रेड ए के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर रखा है। उन्हें हर साल 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। आईपीएल 2022 में खेलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये दिए थे।

विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन

रविंद्र जडेजा लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास तीन लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें ऑडी, फोर्ड एंडेवर और डब्ल्यूवी पोलो जीटीआई शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है।

यह भी देखे

कैसे बने ‘सर जडेजा’

आईपीएल मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को जीतने के लिए एक गेंद मे दो रन की जरुरत थी, स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे । बॉलर ने वाइड यॉर्कर डालने के बजाय वाइड गेंद फेक दिया तो वहीं जडेजा ने दौड़ कर एक रन भी पूरा कर लिया । इस तरह बिना गेंद खेले ही जडेजा ने मैच जीता दिया। कप्तान धोनी ने मजाकिया लहजे में ट्वीट किया  ‘एक गेंद मे दो रन बनाने हो तो ‘सर’ जडेजा एक गेंद शेष रहते ही मैच जिता देंगे’। धोनी के इस ट्वीट के बाद रविंद्र जडेजा, सर जडेजा के नाम से वायरल हो गए। हालांकि उनके साथी खिलाड़ी जड्डू कहकर भी बुलाते है।

विज्ञापन

टीम इंडिया के हरफनमौला ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को घुड़सवारी करना बहुत पसंद है। खाली समय में  जडेजा जामनगर के अपने फार्म हाउस में अक्सर घुड़सवारी करते नजर आ जाते हैं।

यह भी देखे : 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ