Nitish Rana, KKR, Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में अब तक 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लीग में कुछ टीमों ने 5 और कुछ ने 4 मैच खेले हैं। पॉइंट्स टेबल में अभी राजस्थान रॉयल्स टॉप पर और कोलकाता नाइटराइडर्स दूसरे पायदान पर है। KKR ने 4 में से अब तक 3 मैच जीते हैं और 1 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 17वें सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाली KKR के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम में स्टार बल्लेबाजी की एंट्री होने वाली है।
कैम्प से जुड़े नितीश राणा
खेल नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक टीम के उपकप्तान नितीश राणा कोलकाता के कैम्प में शामिल हो गए हैं। राण ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले गए पहले मैच में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह एक्शन से बाहर हो गए थे। फील्डिंग के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी। उनकी उंगली में फैक्चर हो गया था। इस मैच में राणा ने 11 गेंदों पर 9 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 चौका भी लगाया था। इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध मैच नहीं खेले थे।
IPL में राणा का प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में राणा ने पिछले सीजन कोलकाता की कप्तानी की थी। IPL में राणा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 106 मुकाबलों में 2603 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी औसत 28.60 की और स्ट्राइक रेट 134.94 की रही है। लीग में राणा ने अब तक 18 फिफ्टी लगाई हैं। IPL में उनका सर्वाधिक स्कोर 87 रन है। पिछले सीजन राणा ने 14 मैच खेले थे और 413 रन बनाए थे। IPL 2023 में राणा ने 3 अर्धशतक लगाए थे।
ये भी पढ़ें: ICC World Cup 2027: विश्व कप को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, 3 देश करेंगे टूर्नामेंट की मेजबानी
ये भी पढ़ें: MI vs RCB Playing 11: सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय, बेंगलुरु कर सकती है एक बदलाव
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines