---विज्ञापन---

खेल angle-right

MI vs RCB Playing 11: सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय, बेंगलुरु कर सकती है एक बदलाव

IPL 2024 के 25वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

MI vs RCB Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 25वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 4 मैच खेले हैं और उन्हें 1 में ही जीत मिली है। दूसरी ओर बेंगलुरु की हालत भी खस्ता है। RCB ने अब तक सिर्फ 5 मैच खेले हैं और 1 ही जीत दर्ज की है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश दूसरी जीत पर रहने वाली है।

सूर्या की फॉर्म चिंता का विषय

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से मात दी थी। ऐसे में हार्दिक पांड्या के हौसले बुलंद हैं। हालांकि, सूर्यकुमार यादव की फॉर्म ने MI की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चोट के बाद वापसी करने वाले सूर्या पिछले मैच में खाता तक नहीं खोल पाए थे। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया था। अगले मैच में अगर स्काई फॉर्म में लौट आते हैं तो मुंबई का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत हो जाएगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मैक्सवेल का नहीं चल रहा बल्ला

RCB को अपने पिछले मैच में राजस्थान के हाथों हार मिली थी। टीम के लिए मैक्सवेल की फॉर्म चिंता का विषय है। मैक्सवेल ने 5 मुकाबलों में सिर्फ 32 रन बनाए हैं। हालांकि, फिर भी वह अगले मैच में खेलते नजर आएंगे। मैक्सवेल अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं। पिछले मैच में RCB ने सौरव चौहान को मौका दिया था। उन्होंने 6 गेंदों पर 9 रन ही बनाए थे। ऐसे में उनकी जगह सुयश प्रभुदेसाई को आजमाया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सौरव चौहान, महिपाल लोमरोर, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार विशक, स्वप्निल सिंह।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024 बीच में ही छोड़ सकते हैं ये 6 खिलाड़ी! WC की तैयारियों में लगा देंगे जान

ये भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच हैदराबाद को मिली संजीवनी, टीम में शामिल हुआ खतरनाक खिलाड़ी

---विज्ञापन---

First published on: Apr 10, 2024 04:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola