IPL 2024: सूर्यकुमार यादव के बिना कैसी होगी MI की प्लेइंग 11, क्या अर्जुन तेंदुलकर को मौका देंगे हार्दिक?

IPL 2024 MI Probable Playing 11 Without Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2024 के शुरुआती मैचों में ना खेलना लगभग तय है। ऐसे में टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी इस पर चर्चा जोरों से हो रही है। नए कप्तान हार्दिक पांड्या कौन से 11 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।

IPL 2024 Mumbai Indians Probablem Playing 11 Hardik Pandya Captain Will Arjun Tendulkar Gets Chance

IPL 2024 Mumbai Indians Probable Playing 11

IPL 2024 Mumbai Indians Probable Playing 11: मुंबई इंडियंस की टीम एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद आईपीएल के किसी सीजन में रोहित शर्मा के अलावा किसी कप्तान के नेतृत्व में उतरने जा रही है। पिछले दोनों सीजन में गुजरात टाइटंस को फाइनल तक ले जाने और 2022 में चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या की ना ही टीम में वापसी हुई, बल्कि कप्तानी भी मिल गई। ऐसे में हार्दिक का टीम को लेकर रुख क्या होगा और वह किन 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। जबकि सूर्यकुमार यादव का शुरुआती कुछ मैच मिस करना तय है। मुंबई की टीम आईपीएल 2024 में पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।

कौन लेगा सूर्यकुमार यादव की जगह?

अगर पिछले साल के लिहाज से मुंबई की प्लेइंग 11 देखें तो सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नेहाल वढेरा तीनों खेलते दिखे थे। मगर सूर्या अगर होते तो इस बार हार्दिक के आने से वढेरा का पत्ता कट सकता था। मिडिल ऑर्डर में हार्दिक टीम में आ गए हैं और अब सूर्या उपलब्ध नहीं होंगे तो वढेरा को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर को बैटिंग में हार्दिक कोई रोल देते हैं या नहीं यह भी देखना होगा।

क्या अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा मौका?

टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या युवाओं को और किन युवाओं को मौका देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। मुंबई के पास कई सीनियर खिलाड़ियों के साथ कई अनकैप्ड खिलाड़ियों का जमावड़ा है। उसी में से एक हैं अर्जुन तेंदुलकर। अर्जुन को पिछले सीजन रोहित ने डेब्यू का मौका दिया था। चार मैच में वह सिर्फ 3 विकेट ले पाए थे और काफी महंगे साबित हुए थे।

हालांकि उनकी लेफ्ट आर्म की स्विंगिंग डिलीवरीज की चर्चा काफी थी। मगर वह स्पीड के कारण काफी आलोचनाओं का शिकार हुए। कई लोगों ने उन्हें बैटिंग में भी प्रमोट करने की बात कही। एक मैच में उन्होंने कुछ सिक्सर लगाकर जलवा दिखाया था। मगर अब हार्दिक के नेतृत्व में उन्हें मौका मिलता है या नहीं यह बड़ी बात होगी। अगर मौका मिला भी तो रोल क्या होगा यह भी देखना दिलचस्प होगा।

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, गेराल्ड कोएट्जी, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मढवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड।

MI की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहाल वढेरा, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्जी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ