IPL 2024: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पांड्या स्ट्रेचर पर लेटे हुए हैं। इस मौके पर मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के अलावा भी कई खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर उपस्थित हैं। वहीं, एक सपोर्ट स्टाफ पांड्या के पैरों पर लेप लगाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है। फैंस पांड्या की इस तस्वीर पर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस को एक चिंता खाए जा रही है कि क्या हार्दिक पांड्या फिर से चोटिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 पर आया बड़ा अपडेट, बदल सकता है टूर्नामेंट का वेन्यू, अब इस देश में खेला जाएगा आईपीएल?
क्यों टेंशन में हैं मुंबई के फैंस
बता दें कि हार्दिक पांड्या लंबे समय से चोटिल चल रहे थे। आईसीसी विश्व कप 2023 में खिलाड़ी ने सिर्फ 4 मुकाबले खेले थे। टूर्नामेंट के बीच ही हार्दिक चोटिल हो गए और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद खिलाड़ी लंबे समय से भारतीय टीम के हिस्सा नहीं थे। भारत ने विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेला, लेकिन पांड्या इस सीरीज के हिस्सा नहीं थे। फिर ऑलराउंडर को अफ्रीका दौरे पर भी नहीं लेकर जाया गया। हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम के हिस्सा नहीं थे। वहीं, हाल ही में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी पांड्या ने मिस कर दिया था। लेकिन अब आईपीएल में खिलाड़ी की वापसी होने वाली है। इस कड़ी में जब पांड्या की स्ट्रेचर पर लेटने की तस्वीर सामने आई है, तो मुंबई इंडियंस के फैंस फिर से चिंता में हैं कि क्या हार्दिक फिर से चोटिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: MI के साथ खेलने के नाम पर चोटिल! लेकिन अब RCB के साथ जुड़ सकता है स्टार खिलाड़ी
गुजरात टाइटंस बदला लेने के लिए तैयार
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने वाली है। यह मुकाबला इस सीजन का सबसे हाईवोल्टेज मैच भी हो सकता है। हार्दिक पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के ही कप्तान थे, लेकिन इस सीजन में उन्होंने गुजरात का दामन छोड़ मुंबई का दामन थाम लिया था। ऐसे में गुजरात की टीम हार्दिक पांड्या से इसका बदला लेने के लिए मुंबई को किसी भी कीमत पर हराना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 LSG SWOT Analysis: केएल राहुल ने संभाली कमान, विदेशी खिलाड़ियों ने भरी हुंकार; देखें LSG की स्ट्रांग Playing 11
आईपीएल की तैयारियां चल ही रही थी कि पांड्या की इस तस्वीर ने करोड़ों फैंस को टेंशन में डाल दिया है। हालांकि पांड्या की हेल्थ पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। ऐसा भी हो सकता है कि स्ट्रेचर वहीं रखा हो और पांड्या को मामूली सी कोई दिक्कत हो, जिसे खत्म करने के लिए वह लेप लगवा रहे थे। खैर कारण जो भी हो, लेकिन इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस टेंशन में जरूर पड़ गए हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines