IPL 2024: क्या RCB के साथ जुड़ सकते हैं जोफ्रा आर्चर? अंग्रेज पेसर को बैंगलोर में प्रैक्टिस करते देख उठे सवाल

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज बेहद ही शानदार होने वाला है। 22 मार्च को टूर्नामेंट का पहला मैच सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मुंबई के पूर्व खिलाड़ी को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया फैंस के बीच अफवाह है कि आर्चर आरसीबी के साथ जु़ड़ सकते हैं।

jofra archer

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर।

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या की टेंशन बढ़ती जा रही है। जब से ऑलराउंडर खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया, खिलाड़ी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हार्दिक और रोहित शर्मा के बीच विवाद किसी से छुपा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव से लेकर जसप्रीत बुमराह भी हार्दिक से नाराज हैं। इस कड़ी में मुंबई के पूर्व खिलाड़ी को लेकर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि वह बैंगलोर में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी से किया गया रिक्वेस्ट

सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। आर्चर आईपीएल 2023 में मुंबई टीम के हिस्सा थे। आईपीएल 2024 से पहले खिलाड़ी ने ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया था। खिलाड़ी ने बताया कि वह चोटिल हैं, इस कारण से वह आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। इस कारण से आर्चर को एमआई ने रिलीज कर दिया था। आईपीएल से नाम वापस लेने के बाद वह बैंगलोर के एक कैंप में अपनी काउंटी टीम ससेक्स के साथ हैं। वह यहां प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं। शुक्रवार को खिलाड़ी ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए 2 विकेट भी झटके थे। वह अभी से टी20 विश्व कप की तैयारी में लगे हैं। बैंगलोर में आर्चर को प्रैक्टिस करते देख फैंस के बीच अफवाह है कि वह आरसीबी के साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

17 दिनों का शेड्यूल जारी

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। आगामी कुछ ही दिनों में क्रिकेट का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। फिलहाल आईपीएल 2024 के सिर्फ 17 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के कारण पहले सेशन में दिल्ली में एक भी मुकाबला नहीं कराया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ