IPL 2024 MS Dhoni Creat History: आईपीएल 2024 में 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। 9 मैचों में चेन्नई की ये 5वीं जीत है। इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं इस मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। आईपीएल इतिहास में धोनी अब ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
150 जीत का हिस्सा बने धोनी
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से जीत हासिल की। एमएस धोनी साल 2008 से आईपीएल में खेल रहे हैं। अभी तक धोनी ने आईपीएल में 259 मैच खेले हैं। अपनी कप्तानी में एमएस धोनी ने सीएसके को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताया है। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। लेकिन इस बार धोनी सीएसके के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रहे हैं।
आईपीएल मैचों में सबसे ज्यादा जीत का हिस्सा रहे खिलाड़ी
1. एमएस धोनी- 150 मैच
2. रवींद्र जडेजा- 133 मैच
3. रोहित शर्मा- 133 मैच
4. दिनेश कार्तिक- 125 मैच
5. सुरेश रैना- 122 मैच
आईपीएल 2024 में एमएस धोनी काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश कर रहे हैं। धोनी मैच के आखिर में बल्लेबाजी करने आते हैं और विपक्षी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटते हैं। धोनी ने अपनी छोटी लेकिन इम्पैक्टफुल पारियों से सीएसके की जीत में अहम भूमिका निभाई है। अभी तक इस सीजन धोनी ने 7 पारियों में बल्लेबाजी की है और सातों बार धोनी नॉटआउट रहे हैं। धोनी को अभी तक इस सीजन कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, जर्सी भी की लॉन्च; धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम की नई जर्सी आई सामने, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे प्रतिक्रिया
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: खुशखबरी! धोनी परिवार में जुड़ने वाला है नया सदस्य: CSK से साक्षी ने की खास रिक्वेस्ट
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
4 mins agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
31 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
45 mins agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines