MS Dhoni Michael Hussey: भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। धोनी काफी निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। धोनी की उम्र 42 साल है। उनकी उम्र को देखते हुए भी कहा जा रहा है कि वे जल्द ही आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। संन्यास की इन्हीं अटकलों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का बयान सामने आया है।
अगले कुछ साल तक सीएसके के लिए बने रहेंगे
ईएसपीएनक्रिकइंफो के शो पर हसी से पूछा गया कि क्या ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है? इसके जवाब में हसी ने कहा- मुझे इस बारे में काफी कम जानकारी है, लेकिन उम्मीद है कि वह अगले कुछ साल तक सीएसके के साथ बने रहेंगे। हसी ने कहा कि धोनी अपने बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं करते। वे इसे सीक्रेट रखना ही पसंद करते हैं। इसलिए इसके बारे में सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता। बस उम्मीद की जा सकती है कि वे अगले कुछ साल तक खेलते रहेंगे। हसी ने कहा कि धोनी अपने फैसलों के बारे में थोड़ा सा ड्रामा करना पसंद करते हैं। इसलिए जल्द ही किसी निर्णय की उम्मीद नहीं की जा सकती।
उनकी चोट का ध्यान
हसी ने कहा- वह कैंप में अच्छे दिखते हैं और अच्छी तैयारी करते हैं। वह बढ़िया खेल रहे हैं। वह पूरे सेशन में अच्छी लय में दिख रहे हैं। हालांकि कोच ने उनकी चोट को लेकर भी चिंता जताई। हसी ने कहा कि पिछले सीजन के बाद उनके घुटने की सर्जरी की गई थी। इसलिए इस बार वह शुरुआत से ही इसके बारे में संजीदा हैं। हसी के मुताबिक, भले ही धोनी को चोट की वजह से निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजना पड़ रहा है, लेकिन वे गेंदों को इतनी सफाई से हिट कर रहे हैं। इस मामले में उनसे बेहतर कोई नहीं है।
ये भी पढ़ें: Legends Cricket League: मैच फिक्सिंग के बाद श्रीलंकाई कोर्ट ने 2 भारतीयों को सुनाई कठोर सजा
ये भी पढ़ें: सुनील छेत्री के वीडियो पर विराट कोहली ने किया कमेंट, RCB ने भी शेयर किया खास पोस्ट
कप्तानों की मीटिंग में शामिल नहीं
हसी ने आगे खुलासा किया कि एमएस कप्तानी के बारे में किसी भी तरह की दखलअंदाजी पसंद नहीं करते। हसी ने कहा- एमएस ने एक तरह से घोषणा कर दी है कि वह टूर्नामेंट से पहले कैप्टंस की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। हालांकि हमारे लिए यह पहले थोड़ा झटका था, लेकिन इसे बाद में अच्छी तरह से मैनेज कर लिया गया। मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग रुतुराज के साथ मिलकर काम कर रहे थे। वह पिछले कुछ साल से उसे तैयार कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: फ्लॉप 5 ने टेंशन बढ़ाई, ऐसे कैसे वर्ल्ड कप जीतेंगे भाई?
ये भी पढ़ें: SRH vs GT: बारिश ने बिगाड़ा खेल तो किसे होगा फायदा? समझें प्लेऑफ का समीकरण
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव
30 mins agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया, राहुल तेवतिया और नीतीश राणा पर नजरें
47 mins agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
3 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
4 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
5 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
13 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines