क्या किसी ने सूर्यकुमार यादव का DNA टेस्ट कराया? क्रिकेटर बोला- ये बहुत अलग है

Suryakumar Yadav Wayne Parnell: IPL 2024 के तहत MI vs SRH मैच में सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने शानदार शतक जमाया। उनकी इस पारी को देख हर कोई हैरान रह गया।

Suryakumar Yadav MI vs SRH IPL 2024

Suryakumar Yadav MI vs SRH IPL 2024

Suryakumar Yadav Wayne Parnell: सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तबाही मचाते नजर आ रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने फैंस की नसों में रोमांच भर दिया। सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सन राइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

विज्ञापन

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्या ने 51 गेंदों में 12 चौके-6 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 102 रन ठोके। उनकी इस आतिशी पारी को देख साउथ अफ्रीका का क्रिकेटर रोमांचित हो उठा।

विज्ञापन

वेन पार्नेल बोले- क्या किसी ने सूर्यकुमार यादव का डीएनए टेस्ट कराया है?

दरअसल, सूर्या का तूफान देख साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पार्नेल ने एक्स पर मजेदार पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ”क्या किसी ने सूर्यकुमार यादव का डीएनए टेस्ट कराया है। ये खिलाड़ी बहुत अलग है।” वेन पार्नेल साउथ अफ्रीका के अनुभवी क्रिकेटर हैं। उन्होंने वनडे में 99, टी-20 में 59 और टेस्ट में 15 विकेट चटकाए हैं। वेन पार्नेल आईपीएल में आरसीबी के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने 33 मैचों में 35 विकेट लिए हैं। पिछले सीजन पार्नेल ने 7 मैचों में 9 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

सूर्या की स्टाइलिश पारी

सूर्या ने सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वाकई बेहद अलहदा पारी खेली। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में मैदान के चारों ओर स्टाइलिश शॉट लगाए। उनके एक से एक गगनचुंबी छक्के देख पूरे वानखेड़े स्टेडियम में रोमांच भर गया। सूर्या ने अपनी सेंचुरी भी स्टाइलिश अंदाज में पूरी की। उन्होंने छक्का लगाया और शानदार शतक जमाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि सूर्या की हालत सही नहीं लगी। उन्होंने दौड़ने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। इसके बावजूद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और मुंबई इंडियंस को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे। सूर्या ने इससे पहले केकेआर के खिलाफ शानदार फिफ्टी जमाई थी। वे इस सीजन चार बार 50 से अधिक रन बना चुके हैं। मुंबई इंडियंस की टीम इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर चढ़कर 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ