MI vs RR Dream 11 Predictions: आईपीएल 2024 का 14वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 में बेहद खराब शुरुआत रही है। मुंबई ने अपने शुरुआती दोनों मैच हारे हैं। ऐसे में अब मुंबई अपनी जीत की तलाश में है। तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की इस टूर्नामेंट में काफी शानदार शुरुआत हुई। राजस्थान ने अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है।
अब इस मुबकाबले में राजस्थान की भी अग्निपरीक्षा होने वाली है क्योंकि ये मुंबई के होमग्राउंड पर होने वाला है और अभी तक आरसीबी को छोड़कर सभी टीमों ने अपने-अपने होम ग्राउंड पर जीत हासिल की है। वहीं अगर आप मुंबई और राजस्थान के मैच को लेकर अपनी ड्रीम इलेवन टीम बनाकर पैसा कमाना चाहते है तो हम आपको दोनों टीमों के उन 11 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले है जिनको अपनी टीम में चुनकर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।
बल्लेबाज
मुंबई इंडियंस की तरफ से आप रोहित शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा को चुन सकते हैं। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने पिछले मैच में काफी शानदार पारियां खेली थी, इनका मौजूदा फॉर्म काफी शानदार है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को शामिल कर सकते हैं। रियान पराग का हालिया फॉर्म काफी शानदार रहा है। पिछले मैच में रियान ने काफी तूफानी पारी खेली थी।
गेंदबाज और ऑलराउंडर
मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला को शामिल कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह ने अभी दोनों ही मैचों में काफी शानदार गेंदबाजी की है। पहले मैच में बुमरहा ने 3 विकेट हासिल किए थे, हालांकि दूसरे मैच में उनको कोई विकेट नहीं मिला था लेकिन उन्होंने गेंदबाजी काफी किफायती की थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को चुन सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में आप हार्दिक पांड्या और आर अश्विन को शामिल कर सकते हैं।
विकेटकीपर, कप्तान और उपकप्तान
इस मैच के लिए आप विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को चुन सकते हैं। वहीं बात अगर कप्तान की करे तो आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम का कप्तान यशस्वी जायसवाल को बना सकते हैं, इसके अलावा उपकप्तान आप रोहित शर्मा को बना सकते हैं।
MI vs RR मैच के लिए ड्रीम इलेवन टीम
यशस्वी जायसवाल (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट।
ये भी पढ़ें:- DC Vs CSK: MS DHONI ने रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले पहले विकेटकीपर बने
ये भी पढ़ें:- DC vs CSK: पुराने रंग में लौटे ऋषभ पंत, खेली तूफानी पारी, T20 WC के लिए ठोकी दावेदारी
ये भी पढ़ें:- DC vs CSK: रॉकेट की रफ्तार से जा रही गेंद पर टूटे पथिराना, एक हाथ से लपका असंभव कैच
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines