---विज्ञापन---

खेल angle-right

MI vs DC: 2 खेमों में बंटी मुंबई इंडियंस! रोहित-हार्दिक की पोस्ट दे रही गवाही

Rohit Sharma, Hardik Pandya: IPL 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया। यह इस सीजन MI की पहली जीत है।

---खबर नीचे जारी है---

Rohit Sharma, Hardik Pandya: IPL 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया। यह इस सीजन MI की पहली जीत है। इससे पहले हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को पिछले 3 मैच में लगातार हार मिली थी। मुंबई की जीत के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या गले मिले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। हालांकि, इसके बाद दोनों की पोस्ट ने एक बार फिर अटकलों को तूल दिया है। हार्दिक और रोहित की पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। MI अभी भी 2 खेमों में बंटी हुई है। हालांकि, हार्दिक लगातार इन बातों को नकार रहे हैं।

रोहित-हार्दिक ने किया ट्वीट

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद हार्दिक ने ट्वीट किया, “हम तैयार हैं और दौड़ रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की तस्वीरें शेयर कीं। रोहित ने भी मैच की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा “ऑफ द मार्क।” इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। फैंस का कहना है कि हार्दिक की पोस्ट में रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा ने हार्दिक की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए। रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। उनके अलावा टिम डेविड ने 45, ईशान किशन ने 42, हार्दिक पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ने 39-39 रन की पारी खेली। IPL 2024 का अपना पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव सिल्वर डक पर पवेलियन लौटे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे ने 2-2 विकेट चटकाए। उनके अलावा खलील अहमद को 1 सफलता मिली। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में 205 रन ही बना सकी। पृथ्वी शॉ ने 66 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 71 रन की पारी खेली। जेराल्ड कोएत्ज़ी ने 4, जसप्रीत बुमराह ने 2 और रोमारियो शेफर्ड ने 1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: MS Dhoni की कप्तानी पर फिर बोले गंभीर, CSK को लेकर कही ये बात

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: तीसरी हार से बचना चाहती है चेन्नई, तो कोलकाता के इन प्लेयर्स से रहें सावधान

First published on: Apr 08, 2024 02:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola