MI vs DC: IPL 2024 के 20वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। यह भिड़ंत MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगी। टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद शर्मनाक रहा है। ऐसे में टीम को आज पहली जीत की तलाश होगी। MI को अगर आज के मुकाबले में जीत दर्ज करनी है तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के इन 3 बल्लेबाजों पर काबू पाना होगा।
ऋषभ पंत
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अब फिर से अपनी पुरानी लय पकड़ चुके हैं। उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने अब तक खेले 4 मुकाबलों में 38 की औसत से 152 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी जड़ी हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 18 रन, राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 28 रन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 51 और पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 55 रन की पारी खेली थी।
डेविड वॉर्नर
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह 4 मुकाबलों में अब तक 37 की औसत से 148 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया है। वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 29, राजस्थान के खिलाफ 49, चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 52 और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 18 रन बनाए थे।
पृथ्वी शॉ
दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती 2 मुकाबलों में पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया। ऐसे में वॉर्नर और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की। इसके बाद शॉ को प्लेइंग 11 में जगह दी गई। शॉ ने आते ही अपना जलवा बिखेरा और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 43 रन बनाए। कोलकाता नाइटराइडर्स के विरुद्ध पिछले मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए और उन्होंने 10 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ये 3 टीमें प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर? वापसी के लिए करनी होगी करिश्माई कमबैक
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: ऐसे ही नहीं हार गई आरसीबी, इन 5 गुनहगारों ने हराया, कब तक ढोते रहेंगे इनका बोझ
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines