IPL 2024: हार्दिक पांड्या के बचाव में उतरे पूर्व कप्तान, फ्रेंचाइजी को ही बता दिया दोषी

IPL 2024 के 20वें मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इससे पहले सौरव गांगुली ने हार्दिक पांड्या का बचाव किया है।

Dont boo Hardik Pandya Sourav Ganguly message

दिल्ली कैपिटल्स से होगी मुंबई इंडियंस की भिड़ंत। इमेज क्रेडिट- IPL

Hardik Pandya, Sourav Ganguly: IPL 2024 के 20वें मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह भिड़ंत MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगी। MI के मुकाबलों के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने हार्दिक का बचाव किया है। दिल्ली कैपिटल्स के निदेशक सौरव गांगुली ने मैच से पहले फैंस से अपने फ्रेंचाइजी कप्तान हार्दिक पांड्या को परेशान न करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

गांगुली ने किया हार्दिक का बचाव

भारत के पूर्व कप्तान गांगुली का मानना ​​है कि भारतीय क्रिकेट फैंस को हार्दिक की तुलना मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से नहीं करनी चाहिए। IPL 2024 से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को MI का कप्तान बनाया गया था। फैंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खासे नाराज हैं। MI और DC के बीच मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गांगुली ने फैंस को एक मैसेज दिया। गांगुली ने कहा, “प्रशंसकों को हार्दिक पांड्या की आलोचना नहीं करनी चाहिए, यह सही नहीं है। रोहित शर्मा की अगल क्लास है, उनका प्रदर्शन एक अलग स्तर पर है। यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा कप्तान नियुक्त किया गया है।”

विज्ञापन

मुंबई इंडिंयस का प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है। टीम ने 3 मैच खेले हैं और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी। IPL 2024 8वे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने MI को 31 रन से मात दी थी। अपने पिछले मैच में मुंबई की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से हुई थी। इस दौरान RR ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI को 6 विकेट से पटखनी दी थी।

विज्ञापन

17वें सीजन में हार्दिक का प्रदर्शन

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की बात करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 4 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 3 ओवर में 30 रन खर्च किए थे। इस दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध पांड्या ने 4 ओवर में 46 रन लुटा दिए थे और 20 गेंदों पर 24 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने गेंदबाजी नहीं की थी। साथ ही 6 चौकों की बदौलत 21 गेंदों पर 34 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ