---विज्ञापन---

खेल angle-right

MI vs DC Head To Head: मुंबई को अब भी पहली जीत की तलाश, आसान नहीं होगा दिल्ली को हराना

IPL 2024 में रविवार को डबल धमाल देखने को मिलेगा। दिन के पहले और लीग के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

---विज्ञापन---

MI vs DC Head To Head: IPL 2024 में रविवार, 7 अप्रैल को एक बार फिर डबल धमाल देखने को मिलेगा। दिन के पहले और लीग के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह भिड़ंत MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगी। टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीतने वाली हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश है। दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है।

मुंबई ने जीते हैं 18 मुकाबले

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए पहली जीत हासिल करना आसान नहीं रहने वाला है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 33 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 18 मैच जीते हैं। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स भी ज्यादा पीछे नहीं है और टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 मैच जीते हैं। वहीं मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 5 और रन चेज करते हुए 10 मैच अपने नाम किए हैं।

---विज्ञापन---

होम ग्राउंड पर दिल्ली ने जीते 6 मैच

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 9 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान MI ने 6 मैच जीते हैं और DC ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। मुंबई ने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 मैच और रन चेज करते हुए 2 मैच फतेह किए हैं। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए 1 मैच और लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 मैच जीते हैं।

---विज्ञापन---

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 79 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान MI ने 48 मैच अपने नाम किए हैं। साथ ही 30 में उन्हें हार का मुंह भी देखना पड़ा है। इस दौरान 1 मुकाबला टाई भी रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस मैदान पर मुंबई का सर्वाधिक स्कोर 223 रन और सबसे कम स्कोर 87 रन है। वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स 17 मैच खेले हैं। इस दौरान दिल्ली ने 6 जीते हैं और 11 में उन्हें हार का मुंह देखने पड़ा है। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 1 और चेज करते हुए 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के बाद भी नाराज हुए युवराज सिंह! दे डाली दूसरी चेतावनी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: CSK के लिए विलेन बना सबसे महंगा खिलाड़ी! टीम के लिए बन रहा हार की वजह

First published on: Apr 06, 2024 03:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola