IPL 2024: CSK को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ दिग्गज खिलाड़ी

IPL 2024 MS Dhoni Injured: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई के थाला चोटिल हो गए हैं। इससे उनके करोड़ों फैंस को करारा झटका लगा है। वह अगला मुकाबला खेलेंगे या फिर नहीं, यह भी बड़ा सवाल है।

IPL 2024 MI vs CSK MS Dhoni Injured During Match Against Mumbai Indians

चेन्नई सुपर किंग्स।

IPL 2024 CSK Player Injured: आईपीएल 2024 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने बल्ले से धूम मचाने वाला खिलाड़ी चोटिल हो गया है। मुंबई के खिलाफ इस खिलाड़ी का बोलबाला रहा है। लेकिन अब वह चोटिल हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले मुकाबले से खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो ना सिर्फ फ्रेंचाइजी को बल्कि सीएसके के करोड़ों फैंस को भी करारा झटका लगेगा। खिलाड़ी मैच के आखिरी में लंगड़ाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद जब वह होटल पहुंचे वहां भी लंगड़ा रहे थे। दिग्गज खिलाड़ी की चोट ने करोड़ों फैंस को टेंशन में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंगड़ाते दिखे एमएस धोनी

चेन्नई की टीम जब फील्डिंग कर रही थी, इस दौरान देखा गया कि सीएसके के ही तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने धोनी के पैर पर गेंद मार दी थी, इसके बाद से ही धोनी असहज महसूस कर रहे थे। धोनी इसके बाद से ही काफी तकलीफ में नजर आ रहे थे। वह विकेट के पीछे हल्का लंगड़ा कर चल रहे थे। इसे देखकर करोड़ों फैंस टेंशन में आ गए हैं। इसके बाद भी जब माही होटल में पहुंचे, इस दौरान भी उन्होंने अपने पैर में पट्टी बांध रखे थे और वह लंगड़ाते दिख रहे थे। सीएसके को अगला मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में वह खेलते नजर आएंगे या फिर नहीं, इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगर धोनी अगले मैच तक ठीक नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें टीम से बाहर भी बैठना पड़ सकता है।

विज्ञापन

आखिरी ओवर में आया माही का आंधी

बता दें कि इस आईपीएल के आगाज से पहले ही धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। सर्जरी कराने के कारण यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि यह आईपीएल सीजन नहीं खेल पाएंगे, लेकिन बाद में माही ने खुद बताया था कि वह खेलेंगे। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि यह सीजन माही का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। इसके बाद वह आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। इस कारण से माही के फैंस उन्हें बल्लेबाजी करते देखने के लिए काफी आतुर रहते हैं। मुंबई के खिलाफ भी धोनी जब बल्लेबाजी करने के लिए आए, इस दौरान 4 गेंदें शेष थी। इन 4 गेंदों में ही धोनी ने 20 रन बना दिए। माही का यह फॉर्म दिखाता है कि उम्र का उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ता है। लेकिन माही के चोटिल होने से फैंस सदमे में आ गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ