IPL 2024 MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। इस मैच में हार्दिक का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। जिस तरह से हार्दिक आखिरी ओवर करने आए और धोनी ने उनकी पिटाई की उस पर भी अब काफी सवाल उठ रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में 26 रन लुटाए जो मैच में उनकी टीम पर भारी पड़ते हुए देखे गए। हार्दिक के इस खराब प्रदर्शन और कप्तानी को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर भड़ास निकाली है।
हार्दिक पर भड़के पूर्व क्रिकेटर
चेन्नई सुपर किंग्स से अपने होम ग्राउंड पर हारने के बाद अब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर काफी सवाल उठ रहे हैं। खासकर अपने आखिरी ओवर को लेकर हार्दिक अब निशाने पर है। हार्दिक पर भड़ास निकालते हुए भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा कि सबसे खराब गेंदबाजी जो लंबे समय से हार्दिक द्वारा देखने को मिल रही है।
आखिरी ओवर में जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की लग रहा था कि वो जानबूझकर धोनी से छक्का खाने आए हैं। हार्दिक ने बिल्कुल साधारण गेंदबाजी और कप्तानी दिखाई। हार्दिक ने इस मैच में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट जरूर हासिल किए थे लेकिन 3 ओवर में पांड्या ने 43 रन खर्च किए। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी हार्दिक फ्लॉप साबित हुए। इस मैच में पांड्या के बल्ले से महज 2 रन निकले।
मुंबई को 20 रन से मिली मात
इस मैच में टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी थी।
मुंबई की तरफ से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल की शतकीय पारी खेली थी लेकिन रोहित भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में रोहित ने 63 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 11 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें;- IPL 2024: हार्दिक ने भी माना MS Dhoni का लोहा, सीएसके की शानदार गेंदबाजी में ‘माही’ का हाथ
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित के शतक पर भारी पड़े धोनी के 20 रन, ये 2 टर्निंग प्वाइंट बने MI की हार का कारण
ये भी पढ़ें;- MI vs CSK: रोहित ने 12 साल बाद IPL में जड़ा शतक, चेन्नई की जीत के हीरो रहे ये 4 खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines