GT vs MI Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के 5वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगी। मुकाबले में हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी को मात देने की भरपूर कोशिश करेंगे। IPL 2024 से पहले MI ने हार्दिक पांड्या को GT से ट्रेड किया था। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंप दी गई थी। वहीं हार्दिक के जाने के बाद शुभमन गिल को गुजरात जायंट्स के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
दोनों टीमों में कांटे की टक्कर
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। कोई भी टीम किसी पर भारी नजर नहीं आ रही है। MI और GT अब तक IPL में 4 बार भिड़ी हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। हालांकि, अब दोनों टीमों के कप्तान बदल गए हैं। ऐसे में देखना होगा कि कौन से टीम किस पर भारी पड़ती है।
GT vs MI हेड टू हेड
कुल मुकाबले- 4
मुंबई इंडियंस ने जीते- 2
गुजरात टाइटंस ने जीते- 2
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान GT को 6 मैच में जीत मिली है, साथ ही 4 में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 मैच जीते हैं। दूसरे ओर मुंबई ने अहमदाबाद में 4 मुकाबले खेले हैं और उन्हें सिर्फ 1 में ही जीत मिली है। इसके अलावा MI को 3 मुकाबलों में हार का मुंह भी देखना पड़ा है। ऐसे में हार्दिक पांड्या की कोशिश नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई के आंकड़ों में सुधार करने पर होगी।
ये भी पढ़ें: GT vs MI: हार्दिक की बेवफाई का बदला लेगी गुजरात! गिल की सेना में जुड़ सकते हैं ये 4 विदेशी खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर गए इशांत शर्मा
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
30 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines