IPL 2024 RCB Criticism: आईपीएल का 17वां सीजन जारी है और 2008 में हुए पहले सीजन से एक टीम खेल रही है लेकिन लगातार 16 सीजन में एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई। वो टीम और कोई नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है जिसका नाम अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हो गया है। इस टीम के पास हमेशा अच्छे खिलाड़ियों की फौज रही। खास बात यह कि विराट कोहली 2008 से इस टीम का हिस्सा हैं। मगर यह टीम फाइनल तक पहुंची, कई बार प्लेऑफ में पहुंची, मगर ट्रॉफी नहीं जीत पाई।
मौजूदा सीजन में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है, टीम के पास खिलाड़ी धाकड़ हैं मगर परफॉर्मेंस फ्लॉप है। इसी कारण जमकर आलोचना भी हो रही है। इसी कड़ी में भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने आरसीबी के खिलाड़ियों को लेकर थोड़ा तीखा बयान दिया है। वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि मनोज तिवारी हैं। तिवारी ने क्रिकबज से बात करते हुए आरसीबी को खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने यह तक कहा कि खिलाड़ियों को सैलरी तो मिल जाती है मगर उनका परफॉर्मेंस नहीं आ पाता है।
क्या-क्या बोले मनोज तिवारी?
मनोज तिवारी ने आरसीबी के खिलाड़ियों को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा,’आरसीबी को हमेशा देखा गया है कि एक बैटिंग हेवी टीम है, लेकिन इस समय ना बल्लेबाज रन बना रहे हैं और ना बॉलर्स उभर कर आ रहे हैं। और आप देखें मिडल ऑर्डर में अनुज रावत, पहले मैच में इतनी बढ़िया परफॉर्मेंस रही थी उनकी लेकिन टेम्परामेंट के वाइज वो इनिंग को पेस नहीं कर पा रहे हैं।’
तिवारी यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने जो कहा वो सुन शायद आरसीबी के बड़े-बड़े खिलाड़ियों को अच्छा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा,’समझ सकते हैं कि उभरते हुए खिलाड़ी हैं लेकिन ऐसे सिच्युएशन में इतने बड़े-बड़े खिलाड़ियों के साथ वक्त बिताने के बाद भी अगर आप नहीं सीख पा रहे, तो इसका मतलब है कि ध्यान कहीं और जा रहा है। खास कर बड़े बल्लेबाजों को जब टीम रिटेन करती हैं, जैसे कि ग्लेन मैक्सवेल, सैलरी तो इनकी टाइम टू टाइम आ जाती है लेकिन परफॉर्मेंस नहीं आती है।’
मौजूदा सीजन में लड़खड़ाई आरसीबी की गाड़ी
इस साल महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी ने खिताब जीता, हर किसी को उम्मीद थी कि पुरुष टीम भी अच्छा करेगी। मगर सीजन की शुरुआत ही टीम ने हार के साथ की। उसके बाद पंजाब के खिलाफ टीम को सीजन की पहली जीत मिली। लेकिन केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार दो मैचों में टीम को हरा दिया। अभी 4 में से तीन मैच हारकर आरसीबी पॉइंट्ल टेबल में 9वें पायदान पर है। टीम अब अपना पांचवां मुकाबला 6 अप्रैल को अभी तक अजेय रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।
यह भी पढ़ें- IPL के बीच टी20 टीम का हुआ ऐलान, एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटा स्टार खिलाड़ी
यह भी पढ़ें- GT vs PBKS Probable Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी पंजाब, क्या होगा दोनों टीमों में बदलाव?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines