LSG vs PBKS Dream 11: आईपीएल 2024 का ग्यारहवां मुकाबला केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपरजायंट और शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच को अपने नाम कर लखनऊ इस सीजन जीत का आगाज करने की सोच से उतरेगी। दूसरी ओर पंजाब को पहली जीत तो मिल गई है, लेकिन अगले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह मैच रोमांचक होने के साथ-साथ आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप ड्रीम 11 में बताए गए इन 5 खिलाड़ियों पर दांव खेलते हैं, तो आप रातों-रात मालामाल हो सकते हैं। चलिए बताते हैं कौन हैं ये 5 खिलाड़ी।
ये भी पढ़ें:- RCB vs KKR: होम ग्राउंड पर जीत का सिलसिला टूटा, कोलकाता ने बेंगलुरु को घर पर रौंदा
इन 2 खिलाड़ियों को जरूर दें अपनी ड्रीम 11 की टीम में जगह
आपको अपनी ड्रीम 11 की टीम में जिन 5 खिलाड़ियों पर जरूर दांव खेलना चाहिए, उनमें से पहले खिलाड़ी हैं लखनऊ सुपरजायंट के विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक। वह ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं और आते ही गेंदबाजों पर कहर बनके टूटते हैं। अगर पंजाब के खिलाफ वह 10 ओवर तक भी मैदान पर रह गए, फिर तो बाउंड्री की बौछार लग जाएगी। दूसरे खिलाड़ी हैं निकोलस पूरन। वेस्टइंडीज के खतरनाक खिलाड़ी का बल्ला पहले मुकाबले में भी खूब चला था, इस मैच ने उन्होंने महज 41 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- Babar Azam: एक सीरीज के बाद ही कटा शाहीन का पत्ता! कप्तानी में बाबर आजम की हो सकती वापसी
इन 3 खिलाड़ियों को भी करें शामिल
इस लिस्ट में आने वाले तीसरे खिलाड़ी पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले जॉनी बेयरस्टो हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी बेयरस्टो को धीमे खेलने का शौक नहीं है। अगर वह मैदान पर हैं, मतलब बाउंड्री की बरसात होनी तय है। ऐसे में आपको अपनी टीम में बेयरस्टो को भी जरूर शामिल करना चाहिए। पंजाब के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी लियाम स्टीफन लिविंगस्टोन को भी अपनी टीम में जरूर शामिल कर लें। वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल कर सकते हैं। एक अन्य प्लेयर हैं पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सैम करण। सैम भी गेंद से तो कमाल करते ही हैं और जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी बरस पड़ते हैं। अगर आप इन 5 खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम 11 की टीम में जगह देते हैं, तो आप रातों-रात मालामाल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs KKR: विराट कोहली और गौतम गंभीर मिले गले, जानिए दोनों के बीच क्या बात हुई
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
9 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines