LSG vs PBKS: राहुल को धवन की चुनौती, नई सेना के साथ उतर सकती है लखनऊ! देखें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024 LSG vs PBKS: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल अगले मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं अगले मुकाबले से किन 2 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।

IPL 2024 LSG vs PBKS Match in Lucknow Stadium Kl Rahul Team Probable Playing 11

लखनऊ सुपर जायंट्स।

IPL 2024 LSG vs PBKS: केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश है। लखनऊ को आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में राजस्थान ने 20 रनों से लखनऊ को हरा दिया था। ऐसे में राहुल की टीम के लिए टूर्नामेंट का आगाज कुछ खास नहीं रहा है। अब लखनऊ की पूरी कोशिश होगी कि अगले मुकाबले को अपने नाम कर जीत का खाता खोला जाए। लखनऊ को कल पंजाब किंग्स से दो-दो हाथ करने हैं। ऐसे में पहला मैच हारने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि केएल राहुल नई सेना के साथ मैदान पर उतरेंगे। इस मैच के लिए केएल राहुल अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेइंग इलेवन में जुड़ेंगे ये 2 खिलाड़ी

बता दें कि आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। केएल राहुल इस मुकाबले को अपने नाम करने के लिए पूरा जोर लगाने वाले हैं। केएल राहुल के सामने शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम होगी, जो एक मुकाबले में जीत हासिल कर चुकी है। पंजाब अभी तक 2 मुकाबले खेल चुकी है, पहले मुकाबले में पंजाब को दिल्ली के खिलाफ 4 विकेट से जीत मिली थी। जबकि दूसरे मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली थी। इस मुकाबले में केएल राहुल 2 नए खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन 2 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

केएल राहुल ने पहले मुकाबले में पंजाब के खिलाफ तेज गेंदबाज मोहसिन खान को खिलाया था। लेकिन खिलाड़ी गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। मोहसिन ने मुकाबले में 3 ओवर 45 रन लुटा दिए थे और सिर्फ एक विकेट ले सके। ऐसे में अगले मैच से खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है। उनकी जगह बॉलिंग ऑलराउंडर शिवम मावी को खिलाया जा सकता है। खिलाड़ी शानदार गेंदबाजी तो करते ही हैं, इसके अलावा जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं। वहीं, केएल राहुल एक अन्य खिलाड़ी यश ठाकुर को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं। यश भी एक तेज गेंदबाज हैं, लेकिन पहले मुकाबले में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। यश ने इस मैच में 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 43 रन लुटाए। वह एक भी विकेट नहीं झटक सके। यश ठाकुर की जगह आर्शद खान को टीम में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ